BHOPAL: पुलिस की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ,अभद्रता और अवैध वसूली के लगे आरोप

भोपाल के छोला मंदिर थाना परिसर में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर फरियादियों से अभद्रता, अवैध वसूली और धमकाने के आरोप लगाए।

BHOPAL: पुलिस की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ,अभद्रता और अवैध वसूली के लगे आरोप

भोपाल:विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के भोपाल विभाग के कार्यकर्ताओं ने थाना छोला मंदिर का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहें।

फरियादियों से अभद्रता का आरोप

प्रदर्शन के दौरान भोपाल विभाग मंत्री जीवन शर्मा ने कहा कि शासन-प्रशासन जनता की सेवा के लिए बना है, लेकिन यदि थानों में फरियादियों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाएगा और उनकी शिकायत सुने बिना बाहर कर दिया जाएगा, तो आम जनता न्याय के लिए कहां जाएगी।जीवन शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि इस तरह का व्यवहार नहीं बदला गया तो संगठन बड़ा और उग्र आंदोलन करेगा।

अवैध वसूली और धमकाने के आरोप

विभाग सह मंत्री हरिओम शर्मा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली, फरियादियों से पैसों की मांग और धमकाने जैसी घटनाएं हो रही हैं।उन्होंने प्रशासन से तुरंत सुधार की मांग करते हुए कहा कि ऐसा नहीं होने पर बजरंग दल आंदोलन तेज करेगा।

हनुमान चालीसा का पाठ, लगाए नारे

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया और भ्रष्टाचार बंद करो, जनता के सम्मान में बजरंगदल मैदान में जैसे नारे  लगाए।