दतिया उपचुनाव जीत के बाद रीवा में कांग्रेस का जश्न, कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई
दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद रीवा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजी. राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया.
रीवा: दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद पूरे मध्य प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है. इसी क्रम में रीवा में भी जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजी. राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया.
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक एकत्र हुए. सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया. कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की गई.
जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंजी. राजेंद्र शर्मा ने कहा कि दतिया उपचुनाव में मिली जीत जनता के विश्वास और कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों की जीत है. उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव की शुरुआत हो चुकी है और कांग्रेस आने वाले समय में और अधिक मजबूती के साथ जनता के बीच काम करेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि जीत का यह सिलसिला आगामी चुनावों में भी जारी रहेगा.
इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी दतिया उपचुनाव के परिणाम को कांग्रेस के लिए सकारात्मक संकेत बताते हुए पार्टी नेतृत्व को बधाई दी.
Anubhav Dubey 
