केएल राहुल का तूफान: पंजाब के खिलाफ शतक, शशांक की गलती पड़ी भारी!

इंडियन प्रीमियर लीग यह केएल राहुल का छठी सेंचुरी है. वह इस लीग में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बैटर्स में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं. IPL में सबसे ज्यादा 8 सेंचुरी विराट कोहली के नाम हैं. उनके अलावा, जोस बटलर 7, क्रिस गेल 6, केएल राहुल 6 और संजू सैमसन 5 सेंचुरी लगा चुके हैं.

केएल राहुल का तूफान: पंजाब के खिलाफ शतक, शशांक की गलती पड़ी भारी!

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में केएल राहुल का बल्ला आग उगल रहा है. “मिस्टर कंसिस्टेंट” कहे जाने वाले राहुल ने एक बार फिर अपनी क्लास दिखाते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ दिया. यह इस सीजन में उनका पहला और IPL करियर का छठा शतक है. इसी के साथ वह लीग में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में टॉप खिलाड़ियों के करीब पहुंच गए हैं.

शशांक सिंह ने छोड़ा था आसान सा कैच

हालांकि, राहुल की इस पारी में पंजाब के फील्डर शशांक सिंह का भी बड़ा रोल रहा. दरअसल, पारी के तीसरे ओवर में जब राहुल सिर्फ 12 रन पर थे, तब शशांक ने उनका आसान कैच छोड़ दिया. यह चूक पंजाब को बेहद महंगी पड़ी, क्योंकि इसके बाद राहुल ने मैच का रुख ही बदल दिया. पिछले मैच में भी शशांक की फील्डिंग सवालों में थी, ऐसे में अब हेड कोच रिकी पोंटिंग उनकी क्लास लेते नजर आ सकते हैं.

47 गेंदों पर ठोका शतक

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ओपनिंग करने उतरे राहुल शुरू से ही आक्रामक मूड में दिखे. उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की और इसके बाद गियर बदलते हुए अगली 50 रन महज 21 गेंदों में ठोक दिए. राहुल ने 47 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, लेकिन यहीं नहीं रुके. उन्होंने अंत तक तूफानी बल्लेबाजी जारी रखते हुए 67 गेंदों में नाबाद 152 रन ठोक डाले. अपनी इस विस्फोटक पारी में राहुल ने 16 चौके और 9 छक्के जड़े, जिससे पंजाब के गेंदबाज पूरी तरह बेअसर नजर आई.

इस शतक के साथ राहुल अब IPL में 6 सेंचुरी के साथ क्रिस गेल के बराबर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में विराट कोहली (8) और जोस बटलर (7) उनसे आगे हैं, जबकि संजू सैमसन (5) पीछे हैं. इतना ही नहीं, राहुल ने इस पारी के साथ एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। 152* रन उनका IPL में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है और इसी के साथ वह लीग के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं. अब सवाल यही है क्या राहुल का ये फॉर्म दिल्ली को खिताब दिलाएगा? और क्या शशांक की ये गलती पंजाब के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होगी?