लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा शब्बीर अहमद लोन दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार,आतंकी मॉड्यूल कर रहा था तैयार

दिल्ली पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया। बांग्लादेश से ऑपरेट कर रहा यह आतंकी दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में युवाओं की भर्ती कर आतंकी मॉड्यूल तैयार कर रहा था।

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा शब्बीर अहमद लोन दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार,आतंकी मॉड्यूल कर रहा था तैयार

नई दिल्ली: सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। दिल्ली पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने सोमवार को लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े आतंकी शब्बीर अहमद लोन को दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस के अनुसार, शब्बीर बांग्लादेश में बैठकर भारत विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। वह दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में युवाओं की भर्ती कर आतंकी मॉड्यूल तैयार करने की साजिश रच रहा था। पूरा नेटवर्क पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर चल रहा था।

मुख्य आरोप:

  • शब्बीर अहमद लोन लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य है।
  • 2007 में दिल्ली पुलिस ने उसे आतंकवाद के आरोप में गिरफ्तार किया था।
  • 2019 में जमानत मिलने के बाद वह बांग्लादेश भाग गया था।
  • हाल में वह फिर से भारत में आतंकी नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश कर रहा था।

मॉड्यूल का खुलासा कैसे हुआ:
इस पूरे मॉड्यूल का खुलासा 7 फरवरी 2026 को दिल्ली मेट्रो और कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास लगे ‘Free Kashmir’ वाले देश विरोधी पोस्टर्स से हुआ। इन पोस्टर्स को लगाने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद शब्बीर अहमद लोन का नाम सामने आया। 26 मार्च को काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (CIK) ने श्रीनगर, गांदरबल और शोपियां में शब्बीर के 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी। जांच में पता चला कि लोन बांग्लादेश और पाकिस्तान स्थित लश्कर हैंडलर्स के सीधे संपर्क में था।



अब तक की कार्रवाई:
1.
इस मामले में अब तक 8 आतंकियों को गिरफ्तार किया जा चुका है (6 तमिलनाडु + 2 पश्चिम बंगाल + 1 बांग्लादेशी)।
2.12 मोबाइल फोन और 16 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।
3.तमिलनाडु के आरोपियों पर शहरों की रेकी करने का आरोप है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इस पूरे अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।