मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम: सड़क भूमिपूजन से Atal Bihari Vajpayee की प्रतिमा का अनावरण करेंगे CM Dr. Mohan Yadav
21 सितंबर को मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav के कई कार्यक्रम, राजोदा–कैलोद सड़क का भूमिपूजन और अटल बिहारी वाजपेयी प्रतिमा का होगा अनावरण
भोपाल। मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav 21 सितंबर को कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। इसके बाद वे अलग-अलग बैठकों और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। दिन का प्रमुख कार्यक्रम शाम को गोविंदपुरा स्थित बालाजी परिसर में आयोजित होगा, जहां पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न Atal Bihari Vajpayee की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
Rajoda–Kailod सड़क का होगा भूमिपूजन
मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधानसभा हाटपिपल्या के अंतर्गत राजोदा–कैलोद डबलचौकी सड़क के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के आयोजन को लेकर बैठक होगी।
दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश भवन विकास निगम की 5वीं बोर्ड बैठक में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1:00 से 1:30 बजे तक मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है।
Rewa में Balram Krishi Mahotsav
दोपहर 1:45 बजे मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से Balram Krishi Mahotsav, Rewa कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे वे बालाजी परिसर, गोविंदपुरा पहुंचेंगे। शाम के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Atal Bihari Vajpayee की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:35 बजे अपने निवास लौटेंगे।
Varsha Shrivastava 
