मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड, पचमढ़ी सबसे ठंडा, 25 शहरों में तापमान 10 डिग्री से नीचे, उत्तर MP कोहरे की चपेट में
मध्य प्रदेश में ठंड ने अपने तेवर और तीखे कर लिए हैं. प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से गिरा है और 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया.
मध्य प्रदेश में ठंड ने अपने तेवर और तीखे कर लिए हैं. प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से गिरा है और 25 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान पचमढ़ी रहा, जहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
राज्य के प्रमुख शहरों में भी ठंड का असर
ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री, इंदौर में 7.5 डिग्री और भोपाल में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इन शहरों में भी तापमान काफी नीचे रहा. राजगढ़ में 5 डिग्री, रीवा में 5.4 डिग्री, शाजापुर में 5.5 डिग्री, कल्याणपुर में 5.7 डिग्री, शिवपुरी में 6 डिग्री, नौगांव में 6.4 डिग्री, खजुराहो और दतिया में 7 डिग्री तथा उमरिया में 7.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
उत्तर मध्य प्रदेश में कोहरे का कहर
प्रदेश के उत्तरी हिस्से में कोहरे का प्रभाव बढ़ गया है. ग्वालियर, रीवा, सागर और जबलपुर संभाग के कई जिलों में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई और सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ.
नए साल की शुरुआत भी ठंड से
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में ठंड का यह दौर फिलहाल जारी रहने की संभावना है. नए साल की शुरुआत भी कड़ाके की ठंड के साथ होने की संभावना जताई गई है. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है. लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव, गर्म कपड़ों और हीटर का सहारा ले रहे हैं, वहीं सुबह-शाम की ठंड ने जनजीवन को खासा प्रभावित किया है.
shivendra 
