WEF 2026: दावोस में मध्य प्रदेश ने दिखाई वैश्विक निवेश क्षमता

World Economic Forum 2026 के पहले दिन स्विट्जरलैंड के दावोस में मुख्यमंत्री Dr. Mohan Yadav के नेतृत्व में मध्य प्रदेश ने अपनी वैश्विक निवेश क्षमता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतिनिधिमंडल ने नवकरणीय ऊर्जा, एआई, आईटी, रक्षा तकनीक और जल समाधान जैसे क्षेत्रों में कई देशों और कंपनियों से निवेश व सहयोग पर चर्चा की। इन बैठकों से मध्य प्रदेश को वैश्विक निवेश और नवाचार केंद्र के रूप में मजबूत पहचान मिली।

WEF 2026: दावोस में मध्य प्रदेश ने दिखाई वैश्विक निवेश क्षमता
GOOGLE

स्विट्जरलैंड के दावोस में शुरू हुए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2026 के पहले दिन मध्य प्रदेश ने अपनी वैश्विक निवेश क्षमता का जबरदस्त प्रदर्शन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मप्र प्रतिनिधिमंडल ने कई महत्वपूर्ण देशों और कंपनियों के साथ बैठकें कीं।

दावोस में सोमवार से शुरू हुई वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैठक के पहले दिन मप्र के दल ने नवकरणीय ऊर्जा, कृषि, एआई, आईटी सहित तमाम क्षेत्रों में कई देशों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। अथॉरिटी के चेयरमैन डॉ. एलन स्टोपेल ने कई क्षेत्रों में इजराइल की क्षमताओं पर प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने इजराइल में रिसर्च एंड डेवलपमेंट सिस्टम के बारे में बात की और प्रदेश को ऐसा सिस्टम बनाने मदद का भरोसा भी दिलाया।

बैठक में हुई मुख्य बिंदुओं पर चर्चा 

- रक्षा तकनीक और जल समाधान के क्षेत्र में मध्य प्रदेश और इजराइल मिलकर पायलट प्रोजेक्ट विकसित करेंगे। इजराइल इनोवेशन अथॉरिटी के साथ चर्चा में क्वांटम, डिफेंस और वॉटर टेक्नोलॉजी पर फोकस रहा.
- नवीकरणीय ऊर्जा में बड़ा कदम – अमारा राजा ग्रुप के साथ ऊर्जा स्टोरेज और बैटरी सॉल्यूशंस पर साझेदारी की मजबूत तैयारी है. मुरैना के बैटरी स्टोरेज प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत भी की.
- जेनेवा की इम्पैक्ट इन्वेस्टर पीस इन्वेस्ट के साथ जलापूर्ति और ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स पर गहन मंथन.
- ऊर्जा से लेकर AI तक – कई देशों और कंपनियों के साथ सहयोग की चर्चाएं, जिसमें टचलैब जैसी AI फर्म्स भी शामिल.

ये बैठकें मध्य प्रदेश को वैश्विक निवेश का मजबूत केंद्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। राज्य अब मैन्युफैक्चरिंग, रिन्यूएबल एनर्जी, टेक्नोलॉजी और टूरिज्म जैसे क्षेत्रों में बड़े निवेश आकर्षित करने की राह पर है.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रात दवोस के लिए होंगे रवाना

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज रात दवोस के लिए रवाना होंगे। दावोस में मध्यप्रदेश के निवेश और नवाचार एजेंडे पर फोकस रहेगा। सीएम दावोस पहुंचकर राज्य के लिए निवेश, तकनीक और रोजगार से जुड़े अहम संवादों में भाग लेंगे और निवेशकों से सीधे संवाद करेंगे। मध्यप्रदेश को वैश्विक निवेश, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा और टेक्नोलॉजी के प्रमुख केंद्र के रूप में प्रस्तुत करेंगे।