मैहर जिले के अमरपाटन में नाबालिगों से कराई जा रही अवैध शराब बिक्री, वीडियो वायल
मैहर के अमरपाटन और ताला थाना क्षेत्र में खजुरी ताल आश्रम, मानस पीठ आश्रम और पोंडी धाम जैसे धार्मिक स्थलों के आसपास अवैध शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है.
मैहर के अमरपाटन और ताला थाना क्षेत्र में खजुरी ताल आश्रम, मानस पीठ आश्रम और पोंडी धाम जैसे धार्मिक स्थलों के आसपास अवैध शराब की खुलेआम बिक्री हो रही है. आरोप है कि शराब पैकारी में लिप्त लोग नाबालिग बच्चों से शराब बिकवा रहे हैं. जिससे साधु-संतों के साथ आम लोगों में भी भारी आक्रोश है.
स्थानीय लोगों की माने तो शराब के नाशे में आए दिन मारपीट और गाली गलौझ के घटनाएं हो रहीं हैं. जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है. शाम होते ही खजुरी ताल के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे लोग घर बहुत जरूरी काम होने पर ही निकल रहे हैं.

IG के निर्देश के बावजूद नहीं हुआ सुधार
इससे पहले IG ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे इसके बावजूद खुजुरी ताल क्षेत्र में कोई सुधार नहीं हुआ. अब भी अवैध शराब का कारोबार जारी है. इतना ही नहीं नाबालिगों से शराब बिक्री कराई जा रही है. जिसका वीडियो वायरल होने के बाद. पुलिस हरकत में आई और जांच में जुट गई.
मामले में अमरपाटन थाना प्रभारी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर चुकी है. पूछताछ के दौरान संबंधित महिला ने वीडियो को पुराना बताया है. उन्होंने बताया कि उस घर में एक विधवा महिला और उसकी बच्ची रहती है. तो जांच के दौरान मौके से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
shivendra 
