सतना में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने ओंकार गिराय को दबोचा, POCSO एक्ट में मामला दर्ज

सतना में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सतना। नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस संंबंध में सिटी कोतवाली टीआई रवेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि गुरूवार को नाबलिग पीड़िता अपनी मां के साथ कोतवाली आई थी। नाबालिग पीड़िता ने बयान दर्ज कराया कि ओंकार ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया।

आरोपी ओंकार ने विरोध करने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी। धमकी के कारण नाबालिग घटना के बारे में किसी को भी बताने में डर रही थी। लेकिन, बाद में तकलीफ बढ़ने पर परिवार के सदस्यों को आपबीती बताई।

पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। शुक्रवार को एसआई बेबी तरन्नुम, महिला आरक्षक प्रियंका चतुर्वेदी ने दबिश देकर आरोपी ओंकार गिराय पिता स्व. विनोद गिराय निवासी बजरहा टोला थाना सिटी कोतवाली को गिरप्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर केन्द्रीय जेल सतना भेज दिया गया।