61 के हुए CM मोहन यादव, दिन की शुरुआत गौपूजन से कर दिया आस्था का संदेश  

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 मार्च को अपने जन्मदिन की शुरुआत गौ माता को ग्रास खिलाकर की। इस अवसर पर अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, ओम बिरला सहित कई बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दीं।

61 के हुए CM मोहन यादव, दिन की शुरुआत गौपूजन से कर दिया आस्था का संदेश  

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन इस बार खास बन गया, जब देशभर के दिग्गज नेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (Twitter) पर शुभकामनाएं दीं। सुबह उन्होंने अपने जन्मदिन की शुरुआत भारतीय परंपरा के अनुसार गौ माता को ग्रास खिलाकर और दुलार कर की, जिसने इस दिन को और भी खास बना दिया।

गौ सेवा से दिन की शुरुआत:
मुख्यमंत्री ने सादगी और संस्कृति का संदेश देते हुए गौ सेवा के साथ अपने दिन की शुरुआत की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने लिखा:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। वे मध्य प्रदेश के हर तरफ विकास को आगे बढ़ाने के लिए कई कामों में सबसे आगे हैं। उनकी लंबी और सेहतमंद ज़िंदगी की दुआ करता हूँ।

गृह मंत्री श्री अमित शाह ने लिखा:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री @DrMohanYadav51 जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। मोदी जी के मार्गदर्शन एवं आपके नेतृत्व में प्रदेश विकास और जनकल्याण के नए आयाम छू रहा है। प्रभु महाकाल आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्नितिन नबीन ने शुभकामना देते हुए लिखा:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  लिखा:
जनसेवा को समर्पित, ऊर्जावान नेतृत्व के धनी, मध्य प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। बाबा महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ तथा सुयशपूर्ण जीवन की प्रार्थना है।

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी ने लिखा:
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ, सुदीर्घ और प्रफुल्लित जीवन की कामना करता हूँ।

हेमंत खंडेलवाल  ने लिखा:
मध्य प्रदेश के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. मोहन यादव जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ। आपके कुशल नेतृत्व में मध्य प्रदेश प्रगति व उन्नति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। बाबा श्री महाकाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूँ।