मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर, 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के असर से मौसम अचानक बिगड़ गया है। 20 से अधिक जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि कई इलाकों में ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने ग्वालियर, सागर समेत 14 जिलों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश और ठंड बढ़ने के चलते ग्वालियर और शिवपुरी में कक्षा 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं, उत्तरी एमपी के कई जिलों में घना कोहरा भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है।
मध्य प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर बारिश और ओले लेकर आया. 20 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई, कई जगह ओले गिरे जिससे किसानों को नुकसान हुआ। आज ग्वालियर-सागर समेत 14 जिलों में तेज अंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक रौद्र रूप ले लिया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के असर से प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे जनजीवन और खेती दोनों प्रभावित हुए हैं। इस वजह से तापमान और गिरा दिया है। मंगलवार को 20 से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई, जबकि गुना, उज्जैन, आगर-मालवा और शाजापुर में ओले गिरे।
14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को भी हालात ऐसे ही बने रहेंगे। ग्वालियर, सागर समेत 14 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मैहर, रीवा, मऊगंज, सागर और दमोह शामिल हैं। वहीं, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच, मंदसौर, कटनी, उमरिया, शहडोल, सीधी और सिंगरौली में बादल छाए रहने के आसार हैं।
बारिश के साथ कोहरे की चादर
उत्तरी मध्य प्रदेश में जहां बारिश का अलर्ट है, वहीं सुबह के समय घना कोहरा भी परेशानी बढ़ा रहा है। ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के कई जिलों में मध्यम कोहरा छाया रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रायसेन और सीहोर में भी दृश्यता प्रभावित हुई।
ग्वालियर-शिवपुरी में स्कूल बंद
लगातार बारिश और बढ़ती ठंड को देखते हुए ग्वालियर प्रशासन ने बुधवार को कक्षा 8वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। शिवपुरी समेत आसपास के इलाकों में भी ठंड का असर बढ़ा रहा।
ओले गिरने से खेती पर असर
मंगलवार को प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश का असर देखा गया। आगर-मालवा, शाजापुर और गुना में गिरे ओलों से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। रतलाम, शाजापुर और आगर में तेज हवा के चलते खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं। कई जगह सड़कों पर पानी बह निकला। रात के समय निवाड़ी, दतिया, श्योपुर, उज्जैन, खरगोन और धार में आकाशीय बिजली चमकती रही।
DRASHTI JAIN 
