भोपाल: युवक ने पैसों का बहाना बनाकर 19 वर्षीय युवती से केरवा जंगल कैंप में रेप, पुलिस आरोपी की तलाश में
भोपाल में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है. युवक ने केरवा जंगल कैंप में 19 साल की युवती के साथ रेप किया.
इवेंट मैनेजमेंट का काम करती है पीड़िता
पुलिस का कहना है कि 19 साल की युवती इवेंट मैनेटमेंट का काम करती है. उसकी एक सहेली के जरिए उसकी पहचान समीर से हो गई थी.त समीर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है. युवती की मां की तबीयत खराब थी तो उसे कुछ पैसों की जरूरत थी तो उसने जहूर उर्फ समीर से 5 हजार की मदद मांगी. जहूर पैसे देने के लिए तैयार हुआ...
31 फर्स्ट ईव पर मिलने बुलाया और रिसॉर्ट ले गया
31 फर्स्ट ईव बुधवार को उसने युवती को पैसे देने के बहाने नेहरू नगर इलाके में बुलाया. यहां से वह उसे घुमाने के बहाने केरवा डेम जंगल कैंप में ले गया. यहां पर पहुंचने पर उसने जान से मारने की धमकी देकर युवती से रेप किया तथा बाद में धमकाते हुए भाग निकला.
जिसके बाद पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना दी. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला सब इंस्पेक्टर ने पीड़िता के बयान दर्ज किए, मेडिकल कराया और FIR दर्ज कर ली. TI रासबिहारी शर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी. जांच के बाद FIR की है. थाने की दो टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं.
shivendra 
