सागर जहरीली शराब कांड: दो आरोपियों का एनकाउंटर, 30 हजार का इनामी मनीष लोधी गिरफ्तार
सागर जहरीली शराब कांड के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, नोनिया-सेसई रोड पर एनकाउंटर, मनीष लोधी के पैर में गोली लगी, आशीष साहू भागते समय घायल
सागर के बंडा जहरीली शराब कांड में फरार चल रहे 30 हजार रुपये के इनामी आरोपी Manish Lodhi को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ Ashish Sahu को भी पुलिस ने पकड़ा है।
सागर शराब कांड के ₹30 हजार के इनामी आरोपी मनीष लोधी का मालथौन थाना क्षेत्र में पुलिस से मुठभेड़ हुई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। #Sagar #SagarNews #MadhyaPradesh pic.twitter.com/igKVYlIHoA
— Public Vani News (@publicvaninews) September 23, 2026
यह मुठभेड़ बुधवार तड़के करीब 3 बजे Malthoun Police Station क्षेत्र के Noniya-Sesai Road घाटी के पास हुई। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान Manish के पैर में गोली लगी, जबकि भागने की कोशिश में Ashish भी घायल हो गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने घेराबंदी कर रोका
Sagar SP Anurag Sujania के मुताबिक, 6 सितंबर को हुई घटना के बाद से Manish Lodhi फरार था। उसकी गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि Manish अपने ससुराल Madawara, Lalitpur, Uttar Pradesh से किसी करीबी की मदद लेने के लिए Sagar की तरफ आ रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने Noniya-Sesai Road घाटी के पास घेराबंदी की।
पुलिस का कहना है कि टीम ने संदिग्धों को रुकने का इशारा किया, लेकिन Manish Lodhi और Ashish Sahu ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। इसी दौरान Manish के पैर में गोली लगी। Ashish पुलिस से बचकर भागने की कोशिश में घायल हुआ।
दो देशी कट्टे और कारतूस बरामद
पुलिस के अनुसार, मौके से दो देशी कट्टे, पांच खाली कारतूस और एक बेसबॉल डंडा बरामद किया गया है। मुठभेड़ के दौरान पुलिस के सरकारी वाहन के कांच भी क्षतिग्रस्त हुए। हालांकि पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी नहीं है। दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
शराब दुकान का लाइसेंस भी था
जांच के मुताबिक, Manish Lodhi बरेठी स्थित शराब दुकान का लाइसेंसी ठेकेदार था। घटना के बाद प्रशासन ने शराब दुकान का ठेका निरस्त कर दिया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि Manish के खिलाफ अलग-अलग थानों में 11 मामले दर्ज हैं। आरोप है कि आपराधिक रिकॉर्ड के कारण उसने Yashwant Singh Thakur नाम से शराब दुकान का ठेका लिया था। आबकारी विभाग ने इस मामले में धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया है।
अब तक 35 आरोपी गिरफ्तार
Sagar Police के अनुसार, Manish Lodhi और Ashish Sahu की गिरफ्तारी के बाद जहरीली शराब मामले में अब तक 35 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच में शराब बनाने, सप्लाई और गांवों तक पहुंचाने से जुड़े लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।
Varsha Shrivastava 
