समदड़िया होटल के शेफ का शव फांसी पर मिला, लिव-इन पार्टनर पर शक!

रीवा के समदड़िया होटल में काम करने वाले 23 साल के युवक का शव कमरे के पंखे से लटकता मिला। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, जबकि घर वाले इसे मर्डर कहा है

समदड़िया होटल के शेफ का शव फांसी पर मिला, लिव-इन पार्टनर पर शक!

रीवा के खुटेही इलाके से समदड़िया होटल में काम करने वाले एक युवक का शव शनिवार को उसके कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक की पहचान विप्रेश पांडेय उर्फ मोनू (23) के रूप में हुई है। वो रीवा जिले के तेंदुआ, शाहपुर क्षेत्र का रहने वाला था।  

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा खुलवाकर डेड बॉडी को नीचे उतारा गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला सुसाइड का बताया जा रहा है, लेकिन मृतक के घरवाले इसे मर्डर मान रहे हैं।

7 महीने से लिव-इन में रह रहा था युवक

परिजनों के मुताबिक, विप्रेश पिछले करीब 7 महीने से एक लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। परिजन का आरोप है कि युवक की मौत में उसकी गैर्लफ्रेंड की भूमिका हो सकती है, इसलिए मामले की निष्पक्ष जांच की जाए।

पहले भी मिली थी धमकी

परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ लोग विप्रेश के कमरे तक पहुंचे थे और उसे मारने की नीयत से आए थे। उस समय उसकी प्रेमिका भी वहां मौजूद थी। उसने बीच-बचाव कर उन लोगों को लौटा दिया था। इस घटना के बाद से ही विप्रेश डरा हुआ था और तनाव में रहने लगा था। घर वालों का कहना है कि इसी वजह से उसकी मौत हुई हो सकती है।

प्रेमिका ने क्या कहा?

मृतक की प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि वह कॉम्पेटेटिव एग्जाम की तैयारी कर रही है। घटना वाले दिन विप्रेश ने पहले उस कमरे को बाहर से लॉक कर दिया, जिसमें वह मौजूद थी। इसके बाद उसने अपने कमरे को अंदर से बंद कर लिया।

कुछ देर बाद जब अंदर से कोई हलचल नहीं हुई तो उसने विप्रेश के परिजनों को फोन कर जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर गई, जहां विप्रेश फांसी के फंदे पर लटका मिला।

बयान पर उठे सवाल, जांच जारी

प्रेमिका के बयान को लेकर भी परिजन सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि विप्रेश सामान्य स्वभाव का लड़का था और सुसाइड जैसा कदम उठाने की कोई वजह नहीं थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, कॉल डिटेल और बाकी एविडेंस के मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।