बेटी की डेटिंग रूमर्स पर श्वेता तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, कहा किसी भी लड़के से...

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी लगातार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। खासकर, उनका नाम इब्राहिम अली खान के साथ जोड़ा जाता है। हाल ही में एक इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने इन लिंकअप रूमर्स पर खुलकर बात की।

बेटी की डेटिंग रूमर्स पर श्वेता तिवारी ने तोड़ी चुप्पी, कहा किसी भी लड़के से...

टीवी की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने हाल ही में बॉलीवुड में एंट्री की है। हालांकि पलक को अभी अपनी मां जैसी मजबूत पहचान नहीं मिल पाई है, लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं।

पलक का नाम अक्सर सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान से जोड़ा जाता है। दोनों को एकसाथ कई इवेंट्स, स्क्रीनिंग्स और आउटिंग्स में देखा गया है। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है।

श्वेता तिवारी ने दिया रिएक्शन 

हाल ही में गलाटा इंडिया को दिए इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने बेटी पलक के लिंकअप रूमर्स पर रियेक्ट दी। उन्होंने कहा: "मुझे डर लगता है... अभी बच्ची है। लोग इतनी बुरी बातें लिखते हैं। हर दूसरे लड़के के साथ उसका नाम जोड़ देते हैं। मुझे समझ नहीं आता कि वो ये सब कब तक बर्दाश्त करेगी। बस डर यही रहता है कि कहीं उसे ये बातें अंदर तक चुभ न जाएं।"

यह भी पढ़ें- BIGG BOSS 19: वीकेंड का वार नहीं होस्ट करेंगे सलमान! ये एक्टर लेंगे जगह, जाने वजह


रूमर्स से नहीं पड़ता असर 

श्वेता का कहना है कि उन्हें खुद इन अफवाहों से कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि लोग कुछ भी कहकर कुछ घंटों में भूल जाते हैं। लेकिन एक मां के तौर पर उन्हें यह चिंता रहती है कि इन अफवाहों का उनकी बेटी के मन पर क्या असर पड़ेगा।