मध्यप्रदेश में हैं निवेश की असीम संभावनाएं, आप बंगाल से ही व्यापार शुरू कर सकते हैं: CM डॉ मोहन यादव

कोलकाता में आयोजित ‘इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन एमपी’ में निवेशकों से मिले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्र

मध्यप्रदेश में हैं निवेश की असीम संभावनाएं, आप बंगाल से ही व्यापार शुरू कर सकते हैं:  CM डॉ मोहन यादव

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कोलकाता में आयोजित एक विशेष इंटरैक्टिव सेशन ऑन इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज इन एमपी के दौरान बंगाल के निवेशकों और उद्योगपतियों से सीधा संवाद किया. उन्होंने राज्य की निवेशक-हितैषी नीतियों और व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण की विस्तार से जानकारी दी.

सीएम डॉ. यादव ने कहा

“मध्यप्रदेश में निवेश के लिए सब कुछ मौजूद है. आप चाहें तो बंगाल में बैठे-बैठे मध्यप्रदेश में कारोबार शुरू कर सकते हैं. हमारी सरकार आपके निवेश की पूरी चिंता करेगी. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि आधुनिक समय में कोलकाता की महत्वपूर्ण भूमिका है. 

मध्यप्रदेश: निवेश के लिए तैयार, स्थिर और भरोसेमंद राज्य

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए 18 नई नीतियां लागू की हैं. राज्य में टेक्सटाइल, फार्मा, ग्रीन एनर्जी, माइनिंग और ऑटोमोबाइल सहित कई क्षेत्रों में वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया गया है.  मध्यप्रदेश शांति का टापू है. यहां हड़तालें नहीं होतीं.उद्योग बिना बाधा के चलते हैं. प्रदेश के केंद्र में होने के कारण सभी दिशाओं में उत्कृष्ट कनेक्टिविटी उपलब्ध है.

राष्ट्रीय और ऐतिहासिक भावनाओं से भी जोड़ा एमपी का संदेश

सीएम यादव ने अपने भाषण में स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को उद्धृत करते हुए कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की राह पर दुनिया को नई दिशा दे रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिना आज विश्व का कोई मंच पूरा नहीं लगता, और भारत के वैश्विक नेतृत्व में मध्यप्रदेश अहम भूमिका निभा रहा है।

उद्योगपतियों ने जताया भरोसा, MP में करेंगे हजारों करोड़ का निवेश

कार्यक्रम में मौजूद उद्योगपतियों ने भी मध्यप्रदेश में निवेश को लेकर गहरी रुचि दिखाई. श्याम मेटलिक के सीएमडी बीवी अग्रवाल: “हम मध्यप्रदेश में माइनिंग सेक्टर में पहले से काम कर रहे हैं, अब ₹4000 करोड़ का और निवेश करेंगे. प्रताप ग्रुप के डायरेक्टर हर्ष अग्रवाल: “मध्यप्रदेश संभावनाओं के साथ-साथ टिकाऊ विकास का भी प्रदेश बन चुका है.रुईया ग्रुप के सीएमडी पवन रुईया: “MP भारत के इकोनॉमिक ट्रांसफॉर्मेशन में मुख्य भूमिका निभा रहा है।”रूपा एंड कंपनी के केवी अग्रवाल: “CM डॉ. यादव के युवा नेतृत्व में टेक्सटाइल सेक्टर में अपार अवसर हैं.

मुख्यमंत्री की वन-टू-वन मीटिंग्स भी रहीं आकर्षण का केंद्र

सीएम डॉ. मोहन यादव ने RP-Sanjiv Goenka ग्रुप के वाइस चेयरमैन शाश्वत गोयनका, Indian Chamber of Commerce के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बृज भूषण अग्रवाल और Ambuja Neotia Healthcare Venture Ltd के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर पार्थिव के साथ व्यक्तिगत चर्चा की।