‘लड़की के साथ बेड पर पकड़े गए थे पलाश!’ लाखों की धोखाधड़ी भी की, दोस्त ने किया खुलासा
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी क्यों टूटी, इसे लेकर नए दावे सामने आए हैं। एक करीबी दोस्त ने पलाश पर लड़की के साथ पकड़े जाने और लाखों की धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना और सिंगर पलाश मुच्छल की शादी कैंसिल होने को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है। हाल ही में पलाश पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है और एक्टर-प्रोड्यूसर विद्यान माने ने भी पलाश पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
दरअसल, स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर 2025 को सांगली में होने वाली थी। लेकिन स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से शादी को पहले टाल दिया गया। इसके बाद दिसंबर में दोनों ने शादी रद्द करने का फैसला लिया, जिसकी जानकारी फैंस को दी गई।

“रंगे हाथ पकड़ा गया” – विद्यान माने का दावा
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में 34 साल के विद्यान माने ने कहा कि शादी टूटने की असली वजह पलाश का किसी दूसरी लड़की के साथ पकड़ा जाना था। माने के मुताबिक,
“मैं खुद शादी के जश्न में मौजूद था, तभी उसे दूसरी लड़की के साथ बेड पर रंगे हाथ पकड़ा गया। वो सीन बहुत डरावना था। वहां मौजूद भारतीय महिला क्रिकेटरों ने उसकी पिटाई भी की।”
View this post on Instagram
स्मृति के बचपन का दोस्त होने का दावा
विद्यान माने ने खुद को स्मृति मंधाना का बचपन का दोस्त बताया और कहा कि उनकी फैमिली के जरिए ही उनकी पहचान पलाश से हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पलाश की मां ने उनसे फिल्म में और पैसे लगाने को कहा।
माने के मुताबिक,
“मुझसे कहा गया कि फिल्म का बजट 1.5 करोड़ बढ़ गया है और अगर मैंने 10 लाख और नहीं दिए तो मेरा पैसा वापस नहीं मिलेगा। इसके बाद मुझे धमकाया और ब्लैकमेल किया जाने लगा, इसलिए मुझे पुलिस में शिकायत करनी पड़ी।”
So Palaash Muchhal was humping someone at his own wedding, got caught red-handed and the women from the cricket team beat him up. Then Smriti Mandhana cancelled the wedding. Well done girls! pic.twitter.com/TWkKwDd4l7
— Sakshi Narula (@mssakshinarula) January 24, 2026
“हर जगह से ब्लॉक कर दिया गया”
माने ने आगे बताया कि शादी कैंसिल होने के बाद पलाश की फैमिली ने उन्हें हर प्लेटफॉर्म से ब्लॉक कर दिया। “मुझे दूसरे कलाकारों से पता चला कि फिल्म को फंड ही नहीं मिला। मैंने इंडस्ट्री में धोखाधड़ी के किस्से सुने थे, लेकिन ये तो सीधी चोरी है। मेरे पास सभी चैट और कॉल रिकॉर्ड हैं, जिन्हें मैं पुलिस और मीडिया को दिखाने के लिए तैयार हूं।”

हालांकि, इन सभी आरोपों पर पलाश मुच्छल ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए सफाई देते हुए सब कुछ झूठा बताया है।
Saba Rasool 
