जय भानुशाली और माही ने लिया तलाक, इंस्टाग्राम पर दी जानकारी
टीवी एक्टर जय भानुशाली और माही विज ने सोशल मीडिया के जरिए आपसी सहमति से अलग होने की जानकारी दी।
टीवी एक्टर जय भानुशाली और एक्ट्रेस माही विज ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी जय ने सोशल मीडिया के जरिए दी। रविवार को जय और माही ने इंस्टाग्राम पर एक साथ बयान शेयर किया।
अपने बयान में दोनों ने कहा कि वो अब जिंदगी में अलग रास्ते चुन रहे हैं, लेकिन एक-दूसरे के साथ सम्मान और सहयोग बनाए रखेंगे। उन्होंने बताया कि शांति, समझदारी और इंसानियत हमेशा उनकी सोच का हिस्सा रही है।

जय और माही ने अपने बच्चों तारा, खुशी और राजवीर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए वे हमेशा अच्छे मां-बाप और दोस्त बने रहेंगे और उनके फ्यूचर के लिए सही फैसले लेने की पूरी कोशिश करेंगे।
दोनों ने साफ किया कि उनके अलग होने के पीछे किसी तरह की कड़वाहट या नगेटिवटी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस कहानी में कोई विलेन नहीं है और लोगों से अपील की कि बिना सोचे-समझे कोई नतीजा न निकालें। बयान के आखिरी में जय ने कहा कि वो आगे भी एक-दूसरे की रिसपेक्ट करेंगे और दोस्त बने रहेंगे। साथ ही उन्होंने लोगों से इस फैसले का रिसपेक्ट करने की अपील की।

15 साल की शादी थी
जय और माही की शादी साल 2011 में हुई थी। साल 2017 में दोनों ने अपने हाउस हेल्प के बच्चों खुशी और राजवीर को गोद लिया था। इसके बाद 2019 में माही ने बेटी तारा को जन्म दिया।
Saba Rasool 
