CM डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल से की मुलाकात, सिंहस्थ की तैयारियों पर चर्चा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर मुलाकात की
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर मुलाकात की. इस दौरान सीएम डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री डॉक्टर खट्टर को सिंहस्थ-2028 आयोजन से जुड़ी तैयारियों और अन्य प्रमुख परियोजनाओं की जानकारी दी.
इस दौरान सीएम ने सिंहस्थ क्षेत्र में अधोसंरचनात्मक विकास कार्यो और इसके विस्तार प्रस्तावों, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता, शुचिता, नदी संरक्षण, पेयजल व्यवस्था, अस्थायी आवास निर्माण आदि विषयों के संबंध में केंद्रीय मंत्री को विस्तार से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ-2028 को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का सर्वोत्कृष्ट आयोजन बनाने के लिए राज्य सरकार विभिन्न बहुआयामी योजनाओं पर काम कर रही है. बैठक में अपर मुख्य सचिव, (मुख्यमंत्री कार्यालय) श्री नीरज मंडलोई, केंद्रीय विद्युत, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के प्रमुख अधिकारी तथा राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

सिंहस्थ-2028 आधुनिकता और परंपरा का संगम
प्रशासन का दावा है कि सिंहस्थ 2028 देश का सबसे सुव्यवस्थित और आधुनिक कुंभ आयोजन होगा. यहां धार्मिक आस्था, सुव्यवस्थित यातायात और आधुनिक सुविधाएं तीनों का संतुलन देखने को मिलेगा. उज्जैन प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रद्धालु यहां केवल दर्शन और स्नान ही नहीं, बल्कि एक यादगार और सुरक्षित अनुभव लेकर लौटें. अनुमान है कि सिंहस्थ के हर नहान पर्व पर करीब 2.5 करोड़ श्रद्धालु उज्जैन पहुंच सकते हैं. इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और ठहराव की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. मेले के दौरान किसी को असुविधा न हो, इसके लिए हर जोन में अलग-अलग कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे.
shivendra 
