इंदौर में भीषण हादसा, पूर्व मंत्री की बेटी समेत 3 की मौत
इंदौर के रालामंडल इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
इंदौर के रालामंडल इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार ट्रक में घुस गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा और कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता आनंद कासलीवाल का बेटा प्रखर और एक अन्य शामिल है, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हुई है, जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
ये हादसा शुक्रवार सुबह करीब पौने पांच बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी लोग कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता के बेटे प्रखर के जन्मदिन पर पार्टी कर लौट रहे थे। कार प्रखर चला रहा था। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें प्रेरणा, प्रखर और मनसिंधु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अनुष्का घायल हो गई। पुलिस को कार में शराब की बोतलें भी मिली है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया, पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।
इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी दुख जताया है। सीएम ने घटना ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए लिखा कि, कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक बाला बच्चन जी की सुपुत्री प्रेरणा बच्चन सहित तीन व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु का समाचार अत्यंत वेदनापूर्ण है. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायल अनुष्का राठी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है.”
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक श्री बाला बच्चन जी की सुपुत्री प्रेरणा बच्चन सहित तीन व्यक्तियों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु का समाचार अत्यंत वेदनापूर्ण है। सभी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 9, 2026
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायल अनुष्का राठी के शीघ्र स्वस्थ होने की…
इंदौर में एक सड़क हादसे में मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता श्री आनंद कासलीवाल जैन के पुत्र प्रखर के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ।
— Kamal Nath (@OfficeOfKNath) January 9, 2026
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
ओम शांति
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “यह अत्यंत हृदयविदारक घटना है. मेरी सहानुभूति बाला बच्चन के परिवार के साथ है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें.” कांग्रेस नेता सज्जन वर्मा ने भी MY अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और घायल युवती के जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
pushpendra 
