पटवारी ने जमीन पर जबरदस्ती निर्माण रुकवाने फरियादी से ऑनलाइन ली 14 हजार की रिश्वत
रीवा जिले के सिरमौर तहसील में जमीन पर जबरदस्ती मकान निर्माण करने पर स्टे लगवाने पटवारी ने ऑनलाइन रिश्वत ली।
रीवा: सिरमौर तहसील में फरियादी की जमीन पर जबरदस्ती मकान निर्माण करने पर स्टे लगवाने पटवारी ने ऑनलाइन रिश्वत ली। उसके बाद भी निर्माण नही रूका तो फरियादी ने पटवारी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग को लेकर कलेक्टर के यहां आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की । फरियादी ऊषा शुक्ला ने बताया कि मेरे जेठ अंगद प्रसाद शुक्ला द्वारा मेरे हिस्से की ज़मीन खसरा no 236/1 ग्राम हर्दी कला तहसील सिरमौर में जबरदस्ती मकान का निर्माण कर रहे थे। उस पर रोक लगवाने के लिए हमने तहसीलदार वृत्त बैकुंठपुर तहसील सिरमौर के यहाँ दिनांक 27/5/2026 को आवेदन दिया जिसके बाद तहसीलदार ने पटवारी को जाँच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।
पटवारी नम्रता शाहू द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत कर दिया गया उसके बाद हर्दी कला के पूर्व पटवारी रत्नाकर सिंह पटेल जो कि वर्तमान पटवारी हर्दी खुर्द हैं से मेरे भाई पुष्पराज द्विवेदी ने स्टे के लिए बात की तो उन्होंने बोला की बिना पैसा दिए स्टे नही मिलेगा । उसके लिए आपको 10 हजार रूपये देने पड़ेंगे वाट्सअप कॉल पर बताया कि इस मोबाइल NO 9617061277 पर google pay कर दीजिये। तो मेरे भाई नें दिनांक 9/6/2026 को 10 हजार रूपये कर दिया उसके बाद स्टे हो गया और पुलिस द्वारा तामील करवा दिया गया।
जब उसके बाद भी कार्रवाई नही रुकी तो मेरे भाई ने पुनः बात की सर रुकवाइये तो पुनः वाट्सअप कॉल पर 10 हजार की मांग की गई। मेरे भाई नें 13 जून को 4000/- रूपये उसी no पर google pay किया उसके बाद भी जब अंगद प्रसाद शुक्ला ने निर्माण नही रोका तो भाई नें रत्नाकर सिँह से बात किया तो बोले की जितना पैसा दिया उतना काम हो गया है। फरियादी ने कलेक्टर से पटवारी रत्नाकर सिंह पटेल के ऊपर उचित कार्रवाई की मांग की है।


