RGPV छात्र की भगवान राम-कृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) यूनिवर्सिटी के छात्र ने भगवान कृष्ण और राम को लेकर की आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसके बाद से माहौल तनाव पूर्ण हो गया। पुलिस ने आरोपी छात्र अरुणेश को गिरफ्तार कर लिया है।

RGPV छात्र की भगवान राम-कृष्ण पर आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल

भोपाल: राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) यूनिवर्सिटी के छात्र ने भगवान कृष्ण और राम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसके बाद से माहौल तनाव पूर्ण हो गया.आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।भगवान कृष्ण और राम को लेकर टिप्पणी करने वाला युवक अरुणेश कुशवाहा राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का 4th सेमेस्टर का छात्र बताया जा रहा है।

गांधीनगर थाने और साइबर सेल में की गई शिकायत

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हिंदू संगठन  विरोध जता रहे है।हिंदू संगठनों के भारी विरोध के बाद गांधीनगर थाने और साइबर सेल में की गई. शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी छात्र अरुणेश को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अभी आगे की जांच कर रही है।

RGPV प्रबंधन ने की कार्रवाई

राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) प्रबंधन ने वीडियो सामने आने के बाद आरोपी छात्र को तत्काल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से बाहर का रास्ता दिखा दिए और आगे होने वाली परीक्षाओं में बैठने पर भी छात्र अरुणेश कुशवाह को प्रतिबंधित कर दिया है।