पचमढ़ी: संत शिरोमणि रविदास जयंती, नगर कांग्रेस कमेटी ने किया कार्यक्रम का आयोजन
संत शिरोमणि रविदास जी जयंती के उपलक्ष में नगर कांग्रेस कमेटी पचमढ़ी ने एक कार्यक्रम नाका टोला पचमढ़ी में आयोजित किया।
पचमढ़ी। संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के अवसर पर नगर कांग्रेस कमेटी पचमढ़ी द्वारा नाका टोला स्थित संत रविदास जी की प्रतिमा के समक्ष श्रद्धा और सम्मान के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों ने संत रविदास जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में चौधरी समाज के अध्यक्ष गया प्रसाद चौधरी, राजू चौधरी, वीरेंद्र यादव, बृजमोहन सैंडल, शंकर खटीक, परमेंद्र गायकवाड़, दिनेश चौधरी सहित नगर कांग्रेस के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सभी ने संत रविदास जी के सिद्धांतों पर चलने और समाज में आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान संत श्री रविदास जी के जीवन, उनके सिद्धांतों और समाज सुधार के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया। संत रविदास जी ने अपने विचारों और कर्मों से समाज में समानता, भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जाति-भेद और ऊंच-नीच जैसी कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई और एक समरस समाज की कल्पना को मजबूत किया। संत रविदास जी का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही सामाजिक एकता और न्याय को मजबूत किया जा सकता है।
Varsha Shrivastava 
