भोपाल: खेलते-खेलते बाल्टी में गिरी मासूम, 10 महीने की बच्ची की मौत

भोपाल के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में गिरने से 10 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई।इस दुख:द घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया। 

भोपाल: खेलते-खेलते बाल्टी में गिरी मासूम, 10 महीने की बच्ची की मौत

भोपाल:शहर के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है,जहां पानी से भरी बाल्टी में डूबने से 10 माह की मासूम बच्ची की मौत हो गई।

खेलते खेलते हुआ हादसा,नहीं बच सकी मासूम

जानकारी के अनुसार PNB कॉलोनी, ईदगाह हिल्स में रहने वाले कारण सिंह जाटव की 10 महीने की बेटी प्रनिसा खेलते-खेलते बाथरूम में चली गई, जहां रखी पानी से भरी बाल्टी में वह गिर गई। करीब 10 मिनट बाद जब मां ने बच्ची को देखा तो उसका चेहरा नीला पड़ चुका था। आनन-फानन में परिजन बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिवार में पसरा मातम

हादसे के समय बच्ची की मां किचन में खाना बना रही थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मृत बच्ची के परिवार में माता-पिता के अलावा एक पांच वर्षीय बेटा भी है। इस दुख:द घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है।