डिप्टी CM ने की खेलों MP यूथ गेम्स के तहत फुटबाल कॉम्पिटीशन की शुरुआत
रीवा में खेलो एमपी यूथ गेम्स के तहत राज्य स्तरीय फुटबॉल कॉम्पिटिशन की शुरुआत डिप्टी CM राजेन्द्र शुक्ल ने किया और खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने का मैसेज दिया।
डिप्टी CM शुक्ल ने रीवा में खेलो MP यूथ गेम्स के तहत राज्य स्तरीय फुटबॉल कॉम्पिटिशन की शुरुआत स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में की। इस मौके पर उन्होंने प्रदेश के सभी संभागों से आए खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमेशा खेल भावना से खेलना चाहिए। जीतने पर घमंड नहीं करना चाहिए और हारने पर निराश नहीं होना चाहिए। हर मैच से कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करनी चाहिए।
खेल में जीत के साथ सीखना भी जरूरी – डिप्टी CM
उन्होंने कहा कि अच्छे खेल मैदान और सही आयोजन खिलाड़ियों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। रीवा में खेल मैदानों की कोई कमी नहीं है और यहां लगातार खेल प्रतियोगिताएं हो रही हैं, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। ये आयोजन मुख्यमंत्री जी की पहल पर हो रहा है।

डिप्टी CM ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में अप्रैल माह तक करीब साढ़े दस करोड़ रुपये की लागत से सिंथेटिक ट्रैक बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मनगवां विधायक इंजीनियर नरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि रीवा में खेलों के विकास के लिए डिप्टी CM जी लगातार प्रयास कर रहे हैं। यहां के खिलाड़ी अच्छी सुविधाएं पाकर प्रदेश स्तर पर नाम कमा रहे हैं।
सशक्त युवा, समृद्ध भारत????????
— Rajendra Shukla (@rshuklabjp) January 29, 2026
रीवा में खेलो एमपी यूथ गेम्स के दृश्य. pic.twitter.com/1O2uiadTMs
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी गर्व की बात- रीवा SP
SP शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि रीवा के लिए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी गर्व की बात है। यहां से कई अच्छी खेल प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि खेल को खिलाड़ी भावना से खेलें और हार से निराश न हों।
संभागीय खेल अधिकारी एम.के. धोलपुरी ने बताया कि स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स, NCC ग्राउंड और सैनिक स्कूल ग्राउंड में फुटबॉल मैच खेले जा रहे हैं। रीवा से 400 से ज्यादा खिलाड़ी अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर भाग ले चुके हैं।

कार्यक्रम में डिप्टी CM ने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त किया। इस मौके पर कई जनप्रतिनिधि, खेल प्रेमी, खिलाड़ी और कोच उपस्थित रहे।

