Bhopal BRICS सम्मेलन का दूसरा दिन आज, संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र पर होगी चर्चा

BRICS Cultural Summit: Bhopal में आज सांस्कृतिक महोत्सव, विरासत और संस्कृति सहयोग के मुद्दों पर होगा मंथन, दूसरे दिन घोषणा पत्र के मसौदे पर होगी चर्चा

Bhopal BRICS सम्मेलन का दूसरा दिन आज, संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र पर होगी चर्चा

Bhopal। राजधानी में चल रहे BRICS Cultural Summit 2026 का गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दौरान BRICS देशों के संस्कृति मंत्री और अधिकारी घोषणा पत्र के मसौदे पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत बनाने के लिए कई अहम विषयों पर विचार किया जाएगा। कार्य समूह की ओर से तैयार की गई सिफारिशों पर भी मंत्रियों की बैठक में चर्चा होगी, जो अंतिम घोषणा पत्र का आधार बनेंगी।

विरासत संरक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर फोकस

बैठक में सांस्कृतिक विरासत की सुरक्षा, संग्रहालयों के विकास, सांस्कृतिक और रचनात्मक उद्योगों को बढ़ावा देने, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, क्षमता निर्माण और BRICS देशों के लोगों के बीच आपसी जुड़ाव जैसे विषय प्रमुख रहेंगे। सम्मेलन का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करना तथा साझा विरासत के संरक्षण के लिए सहयोग बढ़ाना है।

शाम को होगा BRICS Cultural Festival

सम्मेलन के दूसरे दिन शाम को Ravindra Bhavan में BRICS Cultural Festival का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में BRICS सदस्य और भागीदार देशों के कलाकार अपनी पारंपरिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। विभिन्न देशों की लोक कला, संगीत और नृत्य के माध्यम से उनकी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यह कार्यक्रम सम्मेलन का प्रमुख आकर्षण माना जा रहा है।

3 विशेष प्रदर्शनियां भी रहेंगी आकर्षण का केंद्र

Kushabhau Thakre Convention Centre (Minto Hall) परिसर में 'Gyan Bharatam', 'Project Mausam' और 'Project Greater India' पर आधारित तीन विशेष प्रदर्शनियां लगाई गई हैं। ये प्रदर्शनियां आम लोगों के लिए भी खुली हैं। इनमें भारत की पांडुलिपि विरासत, समुद्री सांस्कृतिक संबंधों और विभिन्न सभ्यताओं के ऐतिहासिक जुड़ाव को प्रदर्शित किया गया है। साथ ही विरासत संरक्षण, सांस्कृतिक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय सहयोग में भारत की पहलों की भी जानकारी दी जा रही है।

मेहमानों के लिए खास व्यंजनों की व्यवस्था

सम्मेलन में शामिल देश-विदेश के मेहमानों के लिए विशेष भोजन की व्यवस्था की गई है। लंच और डिनर में मध्य प्रदेश के पारंपरिक व्यंजन जैसे दाल बाफले, निमोना, रिकमच, गुइया की सब्जी, चंबल का थोपा, चंदिया, बड़ा और मिलेट्स से बने कोदो व कुटकी के व्यंजन परोसे जा रहे हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय मेहमानों की पसंद को ध्यान में रखते हुए वेस्टर्न और ओरिएंटल व्यंजनों का भी विशेष मेन्यू तैयार किया गया है।