लखनऊ में रद्द हुए टी20 मुकाबले का रिफंड BCCI नहीं देगा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 रद्द हो गया. फॉग के कारण टॉस भी नहीं हो सका. जिसके बाद लोग टिकट पैसे BCCI से वापस करने मांग करने लगे

लखनऊ में रद्द हुए टी20 मुकाबले का रिफंड BCCI नहीं देगा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाने वाला चौथा टी20 रद्द हो गया. फॉग के कारण टॉस भी नहीं हो सका. जिसके बाद लोग टिकट पैसे BCCI से वापस करने मांग करने लगे. हालांकि, ऐसा होगा नहीं, BCCI कह रहा है कि ये उनका काम नहीं पैसे वापस नहीं होंगे. और अगर पैसे वापस होंगे भी तो उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन यानी यूपीसीए (UPCA) करेगा. लेकिन मैच रद्द होने के कारण BCCI की जमकर फजीहत हो रही है. 

 BCCI बोला हम नहीं करेंगे रिटर्न

बोर्ड के सचिव देवजीत सैकया से जब रिफंड को लेकर बात की गई तो उन्होंने कहा,


यह राज्य क्रिकेट संघ, यानी यूपीसीए के अधिकार क्षेत्र में आता है. इस मैच की मेजबानी UPCA कर रहा है. इसलिए, वे आपको इस बारे में बता सकते हैं. टिकट से संबंधित सभी काम राज्य संघ की ओर से किए जाते हैं. BCCI उन्हें केवल मेजबानी का अधिकार देता है. ये सभी चीजें राज्य संघ के अधिकार क्षेत्र में आती हैं. 

देवजीत ने बताया क्यों लखनऊ में कराया मैच

मैच रद्द होने के बाद लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रिया दी. लोगों ने कहा- ठंड में लखनऊ का मौसम पता है. ऐसे में यहां BCCI को मैच ही नहीं कराना चाहिए. यहा सवाल जब सैकया से इसे लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा,

नहीं, यह एक अप्रत्याशित मौसम की स्थिति है. आमतौर पर जनवरी के महीने में इस तरह का मौसम होता है. पहली बात तो यह है कि इस बार यह काफी जल्दी है. दूसरी बात, कुछ दिन पहले ही धर्मशाला में हमारा एक मैच था. धर्मशाला काफी ठंडा स्थान है. इसलिए आप कोहरे और बारिश का अनुमान नहीं लगा सकते. आजकल क्रिकेट पूरे साल चलने वाला इवेंट है, और हमें मैच कराने ही होते हैं.

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,

जनवरी के महीने में नॉर्थ इंडिया में कोहरे के कारण को देखते हुए, हमने अपने घरेलू क्रिकेट मैचों के शेड्यूल में पहले ही बदलाव कर दिया था. इसलिए उत्तरी भारत में रणजी ट्रॉफी मैचों के बीच काफी गैप है. यदि आप हमारा शेड्यूल देखें, तो हमने रणजी ट्रॉफी मैचों को दो पार्ट में बांटा है. जनवरी के पहले भाग में, पिछले साल से ही हम नॉर्थ इंडिया में कोई मैच नहीं रख रहे हैं. लखनऊ की घटना एक असाधारण मौसम की स्थिति है.

भारत टी20 सीरीज में 2-1 से आगे है और 19 दिसंबर का मैच इस साल का आखिरी मैच होगा. इसके बाद 11 जनवरी से भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलेगी.