Indore News : कन्या भोज के लिए बुलाकर 7 बच्चियों से मारपीट, चोरी के शक में कमरे में किया बंद
Indore News : पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिटायर्ड शिक्षिका के खिलाफ मारपीट करने और बच्चियों को कमरे में बंद रखने से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।
Indore News : मध्य प्रदेश। इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में कन्या भोज के लिए बुलाई गई सात बच्चियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि 500 रुपये का लिफाफा गायब होने पर रिटायर्ड शिक्षिका ने बच्चियों के साथ मारपीट की और उन्हें घंटों कमरे में बंद रखा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये है पूरा मामला
दरअसल, पूरा मामला एमआर-9 चौराहे स्थित शहनाई रेसिडेंसी का है। नवरात्रि और दशहरे के अवसर पर रिटायर्ड शिक्षिका अनिता ने सात बच्चियों को कन्या भोज के लिए अपने फ्लैट पर बुलाया था। इसी दौरान पूजा में रखा 500 रुपये का लिफाफा गायब हो गया।
लिफाफा नहीं मिलने पर शिक्षिका ने बच्चियों पर चोरी का शक जताया और कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की। जिसमें फरियादी का आरोप है कि मारपीट के बाद बच्चियों को कई घंटों तक कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर बच्चियों के परिजन एमआईजी थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिटायर्ड शिक्षिका के खिलाफ मारपीट करने और बच्चियों को कमरे में बंद रखने से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

