करैरा SDOP पर अभद्र टिप्पणी का मामला: MP IPS Association ने BJP MLA के बयान की कड़ी निंदा
IPS Association Madhya Pradesh की मध्य प्रदेश इकाई ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के दिन एक प्रेस नोट जारी कर पिछोर विधायक Pritam Singh Lodhi के बयान की कड़ी निंदा की है।
IPS Association, Madhya Pradesh ने एक प्रेस नोट जारी कर BJP MLA Pritam Singh Lodhi की कड़ी निंदा की है। IPS एसोसिएशन की मध्य प्रदेश इकाई ने ना सिर्फ विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बयान पर नाराजगी जताई, बल्कि कार्रवाई की मांग भी की। खास बात यह है कि यह प्रेस नोट राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस के दिन जारी किया गया है, एसोसिएशन ने एक दुर्भाग्यपूर्ण संयोग बताया। ये पूरा मामला करैरा SDOP पर की गई अभद्र टिप्पणी से जुड़ा हुआ है।
IPS एसोसिएशन बोला- सख्त कार्रवाई हो
MP IPS Association ने प्रेस नोट जारी कर शिवपुरी के पिछोर से विधायक प्रीतम सिंह लोधी के बयान पर आपत्ति जताई है। प्रेस नोट के अनुसार, विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें करैरा SDOP डॉ. आयुष जाखड़ के खिलाफ कथित रूप से अभद्र, अमर्यादित और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। एसोसिएशन का कहना है कि इस वीडियो में न केवल एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी बल्कि उनके परिवार के प्रति भी अपमानजनक टिप्पणियां की गई हैं, जो किसी भी जनप्रतिनिधि के आचरण के अनुरूप नहीं हैं।

ADG स्तर के अधिकारी चंचल शेखर ने पत्र में लिखा कि इस प्रकार की भाषा और व्यवहार लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल भावना के खिलाफ है। इससे प्रशासनिक तंत्र की निष्पक्षता और अधिकारियों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। साथ ही यह संदेश भी जाता है कि जनप्रतिनिधि अपने पद की मर्यादा का पालन नहीं कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने आचरण और भाषा को संयमित रखें और सार्वजनिक जीवन की गरिमा बनाए रखें। इस घटना को गंभीर मानते हुए एसोसिएशन ने संबंधित मामले में उचित और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
करैरा तेरे डैडी का नहीं है SDOP- MLA
ये विवाद तब शुरु हुआ था 16 अप्रैल से, जब विधायक के बेटे दिनेश लोधी ने 5 लोगों को थार से टक्कर मार दी थी। इसके बाद विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने करैरा SDOP से कहा था कि करैरा तेरे डैडी का नहीं है एसडीओपी। तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना हमारा इतिहास भी देख लेना पहले। मैं ऐसे अधिकारी को कहना चाहता हूं कि अपनी औकात में रहे और कानून के दायरे में रहे कानून हमको भी आता है कानून हम भी जानते हैं। विधायक के इसी बयान पर IPS एसोसिएशन नाराज है और कड़े शब्दों में निंदा करते हुए संबंधित मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।
Varsha Shrivastava 
