Jabalpur News: 19 हजार की रिश्वत लेते ग्राम रोजगार सहायक लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा, NOC के नाम पर मांग रहा था घूस
जबलपुर में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम रोजगार सहायक दिलीप कुमार साहू को NOC के बदले 19 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

