लोकायुक्त की कार्रवाई, रिश्वत लेते SDM कार्यालय का स्टेनो रंगे हाथों पकड़ाया

सीधी जिले के चुरहट में लोकायुक्त रीवा की टीम ने जमीन के मामले में 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए SDM कार्यालय के स्टेनो को रंगे हाथ पकड़ लिया।

लोकायुक्त की कार्रवाई, रिश्वत लेते SDM कार्यालय का स्टेनो रंगे हाथों पकड़ाया

सीधी जिले के चुरहट में लोकायुक्त रीवा की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने SDM कार्यालय में काम कर रहे एक स्टेनो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। ये कार्रवाई 26 दिसंबर 2025 को की गई। पकड़े गए कर्मचारी का नाम रामहित तिवारी है, जो जमीन से जुड़े एक मामले में मदद करने के बदले 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था।

शिकायतकर्ता गजेंद्र सिंह पटेल, ग्राम पड़खुरी के रहने वाले हैं। उन्होंने लोकायुक्त में शिकायत की थी कि उनकी पुश्तैनी जमीन का मामला एसडीएम कार्यालय में चल रहा है। आदेश उनके पक्ष में करवाने के लिए आरोपी ने कुल 50 हजार रुपये मांगे थे, जिसमें से 25 हजार रुपये वह पहले ही दे चुके थे।

शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर चुरहट-बीछी रोड पर एक किराना दुकान के बाहर आरोपी को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कार्रवाई चल रही है।

लोकायुक्त ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी रिश्वत मांगे तो लोकायुक्त रीवा के नंबर 98936 07619 पर सूचना दें।