CM डॉ. मोहन यादव आज निवाड़ी दौरे पर, 193 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज निवाड़ी दौरे पर रहेंगे, जहां 193 करोड़ रुपये से अधिक के 59 विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। वहीं दतिया उपचुनाव को लेकर बसई में शिवराज सिंह चौहान भाजपा नेताओं के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे।

CM डॉ. मोहन यादव आज निवाड़ी दौरे पर, 193 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात
google

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज निवाड़ी दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री वहां 193 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 59 विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण करेंगे। इनमें कलेक्ट्रेट भवन, निवाड़ी जिला अस्पताल और राजस्व स्टाफ आवासों का लोकार्पण शामिल है।

निवाड़ी में नवनिर्मित संयुक्त कार्यालय यानी कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण कराया गया है, जिसका मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भव्य लोकार्पण करेंगे। साथ ही जिला अस्पताल के 100 बिस्तरीय उन्नयन, जेवरा और सेंदरी में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा संजीवनी क्लिनिक का भी आज उद्घाटन होगा।

निवाड़ी में 46 तथा पृथ्वीपुर में 29 राजस्व स्टाफ आवासों का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही जिले में लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, आयुष, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी शुभारंभ होगा।

बसई में आज शिवराज की जनसभा

वहीं दूसरी तरफ दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज दोपहर 3 बजे बसई में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका साथ देने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य भी जनसभा में शामिल होंगे।