MP में ठंड की लहर: 25 जनवरी से 2-3 डिग्री गिरेगा पारा
मध्य प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की ठंड लौट रही है। हल्की बारिश और कोहरे के बाद तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक और गिरावट हो सकती है।
मध्य प्रदेश में सर्दी फिर लौट रही है. हल्की बूंदाबांदी और कोहरे के बाद अब तापमान में तेज गिरावट हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी से न्यूनतम पारा 2-3 डिग्री और गिरेगा। कल उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी है। प्रदेश में सबसे ठंडा मंदसौर रहा, जहां न्यूनतम तापमान काफी नीचे पहुंच गया है। अन्य ठंडे इलाकों के आंकड़े इस प्रकार हैं:
मंदसौर — सबसे ठंडा, राजगढ़ — 6.2 डिग्री सेल्सियस, छतरपुर (नौगांव) — 7 डिग्री, शाजापुर — 7.1 डिग्री, कटनी (करौंदी) — 7.6 डिग्री, दतिया — 7.9 डिग्री, खजुराहो — 8 डिग्री, रीवा — 8.2 डिग्री, शिवपुरी — 9 डिग्री, पचमढ़ी — 9.2 डिग्री
बड़े शहरों में
भोपाल — 10.8 डिग्री, इंदौर — 12.2 डिग्री, उज्जैन — 12 डिग्री, जबलपुर — 12.5 डिग्री
मौसम विभाग (IMD भोपाल) के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से 23 जनवरी को ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश या हल्की बूंदाबांदी के आसार है. इसके बाद 25 जनवरी से ठंड का नया दौर शुरू होगा—कोहरे के साथ पारा 2-3 डिग्री और गिरेगा। जनवरी के आखिरी हफ्ते में ठंड, कोहरा और मावठा का ट्रिपल अटैक देखने को मिल सकता है।
DRASHTI JAIN 
