Share Market Today: सेंसेक्स 600 अंक चढ़ा, NTPC, ICICI Bank और L&T ने दिखाई शानदार तेजी
शेयर बाजार में सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी मजबूत बढ़त के साथ हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं, जिसमें बैंकिंग, इंफ्रा और डिफेंस शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली।
सोमवार 03 अगस्त को शेयर बाजार तेजी के साथ हरे निशान पर खुला। कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 600 अंक चढ़कर 78,700 पर, जबकि निफ्टी 200 अंक की तेजी के साथ 24,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा।
निफ्टी के Eicher Motors, NTPC, Bharat Electronics Ltd, ICICI Bank और Larsen & Toubro (L&T) के शेयर आज टॉप पर चल रहे हैं। वहीं, सेंसेक्स में भी NTPC, ICICI Bank, Larsen & Toubro, State Bank of India और Nestlé India के शेयर हरे निशान पर हैं।
Mahindra & Mahindra, Bharti Airtel, Axis Bank और Infosys के शेयर आज टॉप लूजर हैं। बाजार में तेजी का सबसे बड़ा कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम होना है।


