मऊगंज: बोलेरो पलटने से हादसा, 112 टीम की तत्परता से घायलों की जान बची

मऊगंज में बोलेरो वाहन पलटने से कई लोग घायल हो गए, लेकिन डायल 112 की टीम की तत्परता से सभी घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया। समय पर मदद मिलने से चारों घायलों की जान बच गई।

मऊगंज: बोलेरो पलटने से हादसा, 112 टीम की तत्परता से घायलों की जान बची
google

मऊगंज में सोमवार की देर रात बोलेरो वाहन पलट जाने से हुए भीषण हादसे में कई लोग घायल हो गए थे। लेकिन हादसे के बाद एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां समय पर मिली मदद ने बड़ा हादसा टाल दिया।

जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भीर गांव से शाहपुर थाना क्षेत्र के भैंसहई जा रहा यादव परिवार बोलेरो वाहन में सवार था, तभी देर रात रास्ते में संतुलन बिगड़ने से गाड़ी पलट गई।

हादसे में रविता यादव, केदार यादव, रामवती यादव और बृजेश यादव घायल हो गए। घायलों की चीख सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी।

सड़क दुर्घटना की जानकारी होते ही मऊगंज थाना की 112 इमरजेंसी सेवा के पायलट प्रवेश चतुर्वेदी और कांस्टेबल अरुणेंद्र सिंह बघेल तत्परता दिखाते हुए बिना समय जाया किए मौके पर पहुंचकर घायलों को सुरक्षित निकालकर 112 वाहन से ही सभी घायलों को मऊगंज सिविल अस्पताल पहुंचाया।

समय पर मिली मदद से चारों घायलों की जान बच गई।

पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तत्काल डायल 112 के वाहन में बैठाया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जिससे सभी घायलों को समय पर उपचार मिल गया।

सभी घायलों को उपचार हेतु सिविल अस्पताल मऊगंज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा किए गए उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल, रीवा के लिए रेफर कर दिया गया।