Meta ने PM Modi का GenZ Video रीस्टोर किया, Technical Glitch की वजह से पहले हटा दिया था
Facebook पर PM Narendra Modi का वायरल Video हटाने के बाद किया गया फिर से Restore, Meta ने कहा- गलती से हट गया था
सोशल मीडिया कंपनी Meta ने प्रधानमंत्री Narendra Modi के एक वीडियो को हटाए जाने के बाद उसे दोबारा रिस्टोर कर दिया है। कंपनी ने मंगलवार को सफाई देते हुए कहा कि PM Modi का Video गलती से हट गया था और इसके पीछे एक Technical Glitch जिम्मेदार था। Meta के प्रवक्ता ने बताया कि यह कार्रवाई किसी नीतिगत फैसले के तहत नहीं की गई थी और समस्या सामने आने के बाद वीडियो को तुरंत Restore कर दिया गया।

यह मामला उस समय सामने आया जब Facebook पर प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो दिखाई देना बंद हो गया। वीडियो हटाए जाने के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे और कई लोगों ने इसे लेकर आपत्ति जताई। इसके बाद Meta ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि तकनीकी समस्या के कारण पोस्ट हट गई थी।
PM Modi ने Students और Gen-Z को दिया था संदेश
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने यह वीडियो 23 जुलाई की रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया था। करीब 2.56 मिनट के इस वीडियो में उन्होंने देश के छात्रों और Gen-Z युवाओं को संबोधित किया था।
वीडियो में PM Modi ने Paper Leak और परीक्षा में होने वाली अनियमितताओं को गंभीर मुद्दा बताया था। उन्होंने कहा था कि पेपर लीक लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए बेहद पीड़ादायक है। सरकार ने पिछले ढाई महीनों में इस दिशा में कई कदम उठाए हैं और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

उन्होंने यह भी कहा था कि सरकार केवल कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि तेज सुनवाई के लिए Fast Track Courts बनाने का निर्देश दिया गया है। यह संदेश मुख्य रूप से NEET UG Paper Leak Case और छात्रों से जुड़े मुद्दों की पृष्ठभूमि में दिया गया था।
Video पर करोड़ों Views, Social Media पर बढ़ा विवाद
PM Modi का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। रिपोर्ट्स के अनुसार, वीडियो को करोड़ों लोगों ने देखा था। प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर बड़ी संख्या में Followers हैं, जिसके कारण वीडियो हटाए जाने की खबर तेजी से चर्चा में आ गई।

Instagram पर PM Modi के 105 Million से अधिक Followers हैं, जबकि Facebook पर उनके करीब 61 Million Followers और WhatsApp Channel पर लगभग 15 Million Followers हैं। ऐसे में उनके किसी भी पोस्ट के हटने को लेकर राजनीतिक और सोशल मीडिया स्तर पर चर्चा शुरू हो गई।
IT मंत्रालय ने Meta अधिकारियों से मांगी जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) ने इस मामले को लेकर Meta के अधिकारियों से जानकारी मांगी है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि Meta के Global Head और Public Policy टीम के अधिकारियों को भी इस मामले पर जवाब देने के लिए बुलाया गया। हालांकि, Meta ने अपनी सफाई में स्पष्ट किया कि यह घटना किसी जानबूझकर की गई कार्रवाई का परिणाम नहीं थी, बल्कि सिस्टम में आई Technical Glitch के कारण पोस्ट हट गई थी।

Meta ने फिलहाल वीडियो को Restore कर दिया है और Technical Error को इसकी वजह बताया है। लेकिन, इस मामले ने एक बार फिर Social Media Content Moderation और बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठाने शुरु कर दिए हैं।
Varsha Shrivastava 
