MP में 62 IPS अफसरों के तबादले, राजा बाबू सिंह बने ADG रेल भोपाल
मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल। देर रात 62 IPS का हुआ ट्रांसफर19 जिलों के SP बदले। बैंक डकैती केस में सिंगरौली SP को हटाए गए। यहां देखें पूरी लिस्ट-
मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। यह लिस्ट मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच हुई चर्चा के बाद जारी की गई। गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में एडीजी, डीआईजी, एसपी और डीसीपी स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
राजाबाबू सिंह को ADG प्रशिक्षण भोपाल से ADG रेल भोपाल बनाया गया है। वहीं, सरकार ने विशेष रूप से उन जिलों पर ध्यान दिया है जहां हाल के दिनों में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। पहले आप तबादला सूची देखें -




19 जिलों के एसपी बदले
इस बड़े फेरबदल के तहत प्रदेश के 19 जिलों में पुलिस अधीक्षकों को बदला गया है। जिन जिलों में नए एसपी तैनात किए गए हैं, उनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्ना, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडोरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं।
सिंगरौली बैंक डकैती और सिवनी हवाला कांड
हाल ही में सिंगरौली में हुए बैंक डकैती कांड के बाद वहां के एसपी मनीष खत्री को हटा दिया गया है और उन्हें एआईजी पीएचक्यू बनाया गया है। वहीं सिवनी में सामने आए हवाला मामले के चलते एसपी सुनील मेहता को भी हटाकर डीसीपी इंदौर नियुक्त किया गया है। इन फैसलों को सरकार की सख्त प्रशासनिक कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।
SP से DIG स्तर तक बदलाव
तबादला सूची में कई अधिकारियों को पदोन्नति के साथ नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। रीवा के एसपी शैलेंद्र चौहान को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नगरीय भोपाल बनाया गया है। धार के एसपी मयंक अवस्थी को डीआईजी नारकोटिक्स, इंदौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। झाबुआ के एसपी शिवदयाल को डीआईजी पीएचक्यू भोपाल पद पर पदस्थ किया गया है।
इसके अलावा रियाज इकबाल, राहुल कुमार लोढ़ा और सिमाला प्रसाद को भी डीआईजी पीएचक्यू में नई जिम्मेदारी मिली है। भिंड के एसपी असित यादव को डीआईजी ग्वालियर रेंज और भोपाल के डीसीपी विवेक सिंह को डीआईजी शहडोल रेंज बनाया गया है।
अतिरिक्त प्रभार में भी बदलाव
इस फेरबदल में कई वरिष्ठ अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार भी बदले गए हैं। स्पेशल डीजी अनिल कुमार से लेखा एवं कल्याण का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। मोहम्मद शाहिद अबसार को पुलिस अकादमी भौंरी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अब उनके पास चयन एवं भर्ती के साथ पीटीआरआई की जिम्मेदारी रहेगी।
वहीं बालाघाट के एसपी आदित्य मिश्रा को उनके वर्तमान पद के साथ हॉक फोर्स का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। खंडवा के एसपी मनोज कुमार राय को पदोन्नति के बाद डीआईजी पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है।
Varsha Shrivastava 
