जनसुनवाई में उमड़ी रिकॉर्ड तोड़ भीड़, कलेक्टर सूर्यवंशी पर दिख रहा जनता का भरोसा
रीवा कलेक्ट्रेट में आज जनसुनवाई के दौरान जनसैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार को हुई जनसुनवाई में इतनी भीड़ देखने को मिली कि कलेक्ट्रेट परिसर लोगों से खचाखच भर गया। दूर-दराज के गांवों और शहर से लोग बड़ी उम्मीद लेकर अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे।
मशीन मिलते ही बुजुर्ग के चेहरे पर खुशी लौट आई। वहां मौजूद लोगों ने भी इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की। मशीन मिलने के बाद बजुर्ग जोर जोर से कलेक्टर के जैकारे लगाने लगा जिसको देखकर सभी मौजूद अधिकारी हसने लगे। जिला प्रशासन का कहना है कि जनसुनवाई को सिर्फ शिकायत सुनने तक सीमित नहीं रखा जा रहा, बल्कि कोशिश यही है कि लोगों की समस्याओं का समाधान भी तुरंत किया जाए।





