सेमरिया में गाय की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ाया, जांच में जुटी पुलिस

सेमरिया में स्थानीय लोगों और बजरंग दल ने गाय की हड्डियों से लदे ट्रक को रोका, पुलिस ने ट्रक जब्त कर जांच शुरू की।

सेमरिया में गाय की हड्डियों से भरा ट्रक पकड़ाया, जांच में जुटी पुलिस
पब्लिकवाणी

सेमरिया में उस समय हड़कंप मच गया, जब गाय की हड्डियों से लदा एक ट्रक लोगों को दिखाई दिया, ये देखते ही स्थानीय लोगों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने उसे रोक लिया। ट्रक में बड़ी मात्रा में हड्डियां देखे जाने के बाद विरोध शुरू हो गया। कार्यकर्ताओं ने इसे गौ-आस्था से जुड़ा मामला बताते हुए कार्रवाई की मांग की।

सेमरिया थाना प्रभारी विकास कपीस

सेमरिया थाना प्रभारी विकास कपीस 

बजरंग दल का आरोप है कि बिना जरूरी कागजात के गाय की हड्डियों का परिवहन किया जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

कुछ समय के लिए इलाके में तनाव का माहौल बना रहा, लेकिन पुलिस की समझाइश से स्थिति शांत हो गई। पुलिस का कहना है कि वीडियो और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।