CM बनते ही 200 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान, महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल टीम, दिए आर्डर

Vijay Thalapathy तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज चेन्नई में उन्होंने शपथ ली। उनके साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली। राहुल गांधी भी स्टेज पर मौजूद रहे। शपथ के दौरान राज्यपाल ने उन्हें बीच में ही टोक दिया।

CM बनते ही 200 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान, महिलाओं की सुरक्षा के लिए स्पेशल टीम, दिए आर्डर
google

विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने चेन्नई में आज CM पद की शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। CM बनते ही उन्होंने तमिलनाडु में 200 यूनिट फ्री बिजली देने का ऐलान कर दिया है। अब महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक special force टीम और ड्रग्स के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। CM विजय ने कहा कि वे एक ‘श्वेत पत्र’ जारी करेंगे, जिसमें राज्य के expenses, loans, और economic condition का पूरा ब्यौरा होगा, ताकि सरकार में पारदर्शिता बनी रहे।

विजय ने DMK सरकार पर राज्य पर 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लादने का आरोप लगाया। शपथ के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि वह किसी शाही खानदान से नहीं हैं, जनता ने उन्हें अपनाया है, इसलिए झूठे वादों से लोगों को धोखा नहीं देंगे। 10 मई को विजय ने चेन्नई में CM पद की शपथ ली। सी जोसेफ विजय, जो क्रिश्चियन हैं, के राजनीतिक डेब्यू से तमिलनाडु में धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के एक नए युग की शुरुआत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

शपथ समारोह के दौरान राज्यपाल ने उन्हें बीच में ही टोक दिया। दरअसल, शपथ लेते समय वह निर्धारित लाइनों के अलावा बीच में ही और बातें बोलने लगे, जिस पर राज्यपाल आर्लेकर ने उन्हें टोका और कहा कि जो लिखा है, वही पढ़ें।

आज उनके 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इनमें एन आनंद, आधव अर्जुन, डॉ. केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, आर निर्मलकुमार, राजमोहन, डॉ. टीके प्रभु, सेल्वी एस कीर्तना का नाम शामिल है।

TVK चीफ विजय ने आखिरकार बहुमत हासिल कर ही लिया। शनिवार 9 मई को उन्होंने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उन्होंने राज्यपाल को कांग्रेस, CPI, CPM, VCK और IUML के 121 विधायकों के समर्थन पत्र सौंपे, जिसके बाद उन्हें सरकार बनाने की मंजूरी मिली।

राहुल गांधी भी शपथ समारोह में पहुंचे 

बता दें कि 2026 के विधानसभा चुनाव में TVK को 107 सीटें मिली थीं। सरकार बनाने के लिए उन्हें 118 सीटों की जरूरत थी। कई दिनों से विधायकों के समर्थन को लेकर पेंच फंसा हुआ था और आखिरकार चौथी बार में उन्हें सरकार बनाने की मंजूरी मिल ही गई।

साउथ की एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी शपथ समारोह में पहुंचीं