पश्चिम बंगाल में बड़ा कैबिनेट विस्तार: 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ, अब मंत्रिमंडल में कुल 41 मंत्री
कोलकाता में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पश्चिम बंगाल सरकार के 35 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार के इस पहले बड़े मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्य मंत्रिपरिषद में कुल मंत्रियों की संख्या 41 हो गई है। कैबिनेट, स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों के बीच संतुलन साधते हुए क्षेत्रीय एवं सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखा गया है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजनीति से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में आज शुभेंदु अधिकारी सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार संपन्न हो गया है। राजभवन (लोकभवन) में आयोजित एक भव्य समारोह में 35 नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल आर. एन. रवि ने सभी नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक अवसर पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी समेत कई वरिष्ठ नेता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
35 मंत्रियों का समीकरण: कैबिनेट से लेकर राज्य मंत्री तक..
इस नए विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों का खास ख्याल रखा गया है। मंत्रियों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
- कैबिनेट मंत्री: 13
- राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): 03
- राज्य मंत्री: 19
बढ़ा कुनबा..
आज हुए इस बड़े विस्तार के बाद अब पश्चिम बंगाल मंत्रिपरिषद में कुल मंत्रियों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। इससे पहले 9 मई को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के साथ केवल 5 मंत्रियों ने शपथ ली थी।
LIVE: কলকাতার লোকভবনে মহামান্য রাজ্যপাল মহোদয়ের উপস্থিতিতে মন্ত্রিসভার শপথ গ্রহণ অনুষ্ঠান। https://t.co/MSYwnsPKf7
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) June 1, 2026
नए मंत्रियों की पूरी सूची (किसको मिला कौन सा दर्जा)..
1. कैबिनेट मंत्री (13 नाम)..
दीपक बर्मन, तपस रॉय, डॉ. शंकर घोष, मनोज कुमार उरांव, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, स्वपन दासगुप्ता, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, कल्याण चक्रवर्ती, अजय पोद्दार, शरद्वत मुखर्जी, दूध कुमार मंडल, अनुप कुमार दास।
2. राज्य मंत्री - स्वतंत्र प्रभार (03 नाम)..
डॉ. इंद्रनील खान, मालती रावा रॉय, राजेश महतो।
3. राज्य मंत्री (19 नाम)..
जोएल मुर्मू, हरे कृष्ण बेरा, आनंदमय बर्मन, अशोक डिंडा, नदियार चंद बाउरी, विशाल लामा, शांतनु प्रमाणिक, मौमिता बिस्वास मिश्रा, उमेश राय, पूर्णिमा चक्रवर्ती, कौशिक चौधरी, भास्कर भट्टाचार्य, दिवाकर घरामी, अमिया किस्कू, कलिता माझी, गर्गी दास घोष, बिराज बिस्वास, दीपांकर जाना, सुमना सरकार।
समझें मंत्रिमंडल का गणित: अभी भी 3 पद खाली..
संविधान के 91वें संशोधन के नियमानुसार, किसी भी राज्य के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या कुल विधानसभा सीटों के 15% से अधिक नहीं हो सकती।
- पश्चिम बंगाल में कुल विधानसभा सीटें: 294
- अधिकतम मंत्रियों की सीमा: 44
- शुभेंदु सरकार के कुल मंत्री: 41
इस गणित के हिसाब से शुभेंदु सरकार में अभी भी 3 मंत्रियों की जगह खाली है। सूत्रों के मुताबिक, आगामी रणनीतियों को देखते हुए फिलहाल इन 3 पदों को खाली ही रखा जाएगा।
मुख्यमंत्रियों और पुराने मंत्रियों के पास हैं ये अहम विभाग..
इससे पहले 11 मई को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शुरुआती कैबिनेट मंत्रियों के विभागों का बंटवारा किया था, जो इस प्रकार है:
शुभेंदु अधिकारी (CM)..
गृह मंत्रालय, वित्त विभाग समेत अन्य सभी महत्वपूर्ण मंत्रालय जो किसी को आवंटित नहीं हैं।
दिलीप घोष..
ग्रामीण विकास, पशु संसाधन विकास, और कृषि विपणन।
अग्निमित्रा पॉल..
महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, और नगर निकाय विभाग।
निशीथ प्रमाणिक..
उत्तर बंगाल विकास, खेल और युवा कल्याण मंत्रालय।
अशोक कीर्तनिया..
खाद्य एवं आपूर्ति, और सहकारिता मंत्रालय।
क्षुदिराम टूडू..
जनजातीय विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण, अल्पसंख्यक मामले और मदरसा शिक्षा।
LIVE: কলকাতার লোকভবনে মহামান্য রাজ্যপাল মহোদয়ের উপস্থিতিতে মন্ত্রিসভার শপথ গ্রহণ অনুষ্ঠান। https://t.co/MSYwnsPKf7
— BJP West Bengal (@BJP4Bengal) June 1, 2026
शपथ ग्रहण समारोह के तुरंत बाद राज्य सचिवालय 'नबान्न' में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में नए कैबिनेट की पहली औपचारिक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें राज्य के विकास कार्यों को गति देने पर चर्चा हुई।

