अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने CM को सौंपा ज्ञापन, IAS संतोष वर्मा पर कार्रवाई की मांग
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश के एक प्रतिनिधि मंडल ने पंडित पुष्पेंद्र मिश्र के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से मुलाकात की और IAS अधिकारी संतोष वर्मा को बर्खास्त कर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा.
भोपाल: अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश के एक प्रतिनिधि मंडल ने पंडित पुष्पेंद्र मिश्र के नेतृत्व में मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से मुलाकात की और IAS अधिकारी संतोष वर्मा को बर्खास्त कर आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधि मंडल ने मांग कि IAS संतोष वर्मा पर तुरंत कार्रवाई की जाए. वहीं मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने भी प्रतिनिधि मंडल को पूरी तरह से आश्वस्त किया है कि जल्द कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान ब्राह्मण समाज के जनप्रतिनिधि पीसी शर्मा, विधायक सीतासरण शर्मा, रमेश मेंडोला, हेमंत कटारे, अभिलाष पांडे, रीति पाठक, पंकज उपाध्याय, विवेक त्रिपाठी, शिवि शर्मा, महेंद्र मिश्र, पंडित विनीत पांडेय, अशोक पांडेय, प्रखर तिवारी, मयूर उपाध्याय, चिंटू पाठक मौजूद रहे.

बता दें कि IAS संतोष वर्मा ने ब्राह्मण समाज की बेटियों पर टिप्पणी की थी, संतोष वर्मा ने कहा था, आरक्षण का लाभ एक परिवार के सिर्फ एक सदस्य तक सीमित होना चाहिए, जब तक कि कोई ब्राह्मण अपनी बेटी मेटे बेटे को न दे दे या उससे रिश्ता न जोड़ ले’ वर्मा के इस बयान पर SC- ST और OBC संगठनों के साथ- साथ ब्राह्मण समाज ने भी कड़ी आपत्ति जताई. सभी संगठनों ने बयान को संविधान का अपमान और सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंचाने वाला बताया.
shivendra 
