संसद के मानसून सत्र का 10वां दिन, लोकसभा में Rahul Gandhi के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस
संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को 10वां दिन। गृह मंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा बोलने का आरोप। Kharge के Manusmriti बयान पर एक दिन पहले हुआ था हंगामा।
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का 31 जुलाई शुक्रवार को 10वां दिन है। लोकसभा में आज जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 और सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़े संशोधन बिल पर चर्चा होगी। वहीं, राज्यसभा में MSME विकास (संशोधन) बिल, 2026 पेश किया जाएगा।
राज्यसभा में कल पेपर लीक संशोधन बिल पास
गुरुवार को राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल और पेपर लीक संशोधन बिल पास हो गया। केंद्रीय मंत्री Jitendra Singh ने ये बिल पेश किया था, जिस पर सदन में 7 घंटे चर्चा की गई थी। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष Mallikarjun Kharge के मनुस्मृति वाले बयान पर पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा हंगामा हुआ। Mallikarjun Kharge ने कहा था कि शिक्षा संस्थानों में मनुस्मृति मानने वाले बढ़ गए हैं, इससे शूद्रों का पढ़ने का अधिकार छिन गया है।
Rahul Gandhi के विरुद्ध विशेषाधिकार नोटिस
दूसरी ओर, लोकसभा में बीजेपी सांसद Anurag Thakur ने लोकसभा स्पीकर Om Birla को नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के खिलाफ विशेषाधिकार हनन और सदन की अवमानना का नोटिस सौंपा। नोटिस में आरोप लगाया गया कि Rahul Gandhi ने केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah के खिलाफ असंसदीय और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था और बेबुनियाद आरोप लगाए। बता दें, कि Paper Leak Amendment Bill पर चर्चा के दौरान Rahul Gandhi के भाषण के एक हिस्से को स्पीकर Om Birla ने सदन की कार्यवाही से हटा दिया था।
Varsha Shrivastava 
