दो साल का सफर पूरा, जनहित की आवाज बना पब्लिक वाणी

पब्लिक वाणी ने 6 अगस्त कों अपनी दूसरी वर्षगांठ धार्मिक आस्था और जनसरोकार के संकल्प के साथ मनाई। इस अवसर पर भोपाल के साथ-साथ रीवा ऑफिस में भी वर्षगांठ मनाई गई। सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें कई अधिकारी, पत्रकार और लोग शामिल हुए।

दो साल का सफर पूरा, जनहित की आवाज बना पब्लिक वाणी
पब्लिक वाणी

पब्लिक वाणी ने अपनी दूसरी वर्षगांठ धार्मिक आस्था और जनसरोकार के संकल्प के साथ मनाई। इस मौके पर रीवा ऑफिस में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और पत्रकार साथियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुआ। श्रीराम और हनुमान जी के जयकारों से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया। मौजूद सभी लोगों ने पब्लिक वाणी की लगातार प्रगति और समाजहित में किए जा रहे कार्यों के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में रीवा जोन के आईजी गौरव राजपूत भी शामिल हुए। उन्होंने पब्लिक वाणी को दूसरी वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मीडिया को निष्पक्ष, निर्भीक और जिम्मेदार पत्रकारिता करते हुए समाज तक सही और तथ्यपरक जानकारी पहुंचानी चाहिए। उन्होंने पुलिस और मीडिया के बेहतर तालमेल को समाज के लिए जरूरी बताया।

कार्यक्रम के अंत में पब्लिक वाणी मीडिया समूह ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पत्रकार साथियों का आभार जताया।

पब्लिक वाणी के दो साल का यह सफर सिर्फ संस्थान की यात्रा नहीं, बल्कि जनता की आवाज को सामने लाने का संकल्प है। संस्था आगे भी निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।