भड़काऊ पोस्ट मामले में एक्टर एजाज खान ने इंदौर क्राइम ब्रांच से मांगी माफी
एजाज खान ने सलमान लाला केस में सोशल मीडिया पर दिए विवादित बयान के लिए इंदौर क्राइम ब्रांच में माफी मांगी।
सलमान लाला की मौत के केस में सोशल मीडिया पर विवादित बयान देने वाले एक्टर एजाज खान 16 नवंबर को इंदौर क्राइम ब्रांच पहुंचे। यहां एक्टर ने अपने विवादित बयान को लेकर इंदौर क्राइम ब्रांच से माफी मांगी। दरअसल, क्राइम ब्रांच इंदौर ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था और करीब 3 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इस दौरान पुलिस ने उनका फोन भी जब्त कर लिया था।

क्या था पूरा मामला?
दरअसल, गैंगस्टर सलमान लाला की मौत के बाद एक्टर एजाज खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया सलमान लाला मुस्लिम था इसलिए उसकी मौत हुई। जिसके बाद इंदौर पुलिस ने एक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। इस घटना के बाद एक्टर ने तुरंत ही वीडियो डिलीट भी कर दिया था और उसकी माफी वाली वीडियो भी अपलोड की थी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।

जिसके बाद पुलिस ने एक्टर के खिलाफ सलमान लाला की मौत को सांप्रदायिक रंग देने और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने को लेकर एक्टर के खिलाफ BNS की धारा 124(ए), 153(ए), 352(1)(बी) समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया था।

