केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कैलाश विजयवर्गीय की एक घंटे से अधिक मुलाकात, मध्य प्रदेश समेत कई मुद्दों पर चर्चा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच नई दिल्ली में एक घंटे से अधिक समय तक मुलाकात हुई। बैठक में मध्य प्रदेश सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बीच बुधवार को नई दिल्ली में एक घंटे से अधिक समय तक मुलाकात हुई। दोनों नेताओं के बीच यह बैठक एकांत में हुई, जिसमें मध्य प्रदेश सहित कई अहम विषयों पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।
प्रदेश की राजनीति को लेकर हुई चर्चा!
सूत्रों के मुताबिक, बैठक के दौरान प्रदेश की राजनीतिक स्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों और अन्य समसामयिक मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई। हालांकि, बैठक में किन-किन विषयों पर अंतिम रूप से चर्चा हुई, इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में मध्य प्रदेश से जुड़े कुछ अहम फैसलों और राजनीतिक रणनीति के संदर्भ में इस बैठक के मायने निकाले जा रहे हैं।
फिलहाल भाजपा की ओर से बैठक को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की गई है। ऐसे में आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

