Bhavantar Yojana की चौथी किस्त जारी, किसानों के खाते में भेजे गए 200 करोड़, पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 1.17 लाख किसानों के खाते में भावांतर योजना की चौथी किस्त डाल दी है. 

Bhavantar Yojana की चौथी किस्त जारी, किसानों के खाते में भेजे गए 200 करोड़, पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण
GOOGLE

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश के 1.17 लाख किसानों के खाते में भावांतर योजना की चौथी किस्त डाल दी है.    मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ में आयोजित सोयाबीन भावांतर राशि भुगतान के कार्यक्रम से मुख्यमंत्री ने एक क्लिक से सोयाबीन किसानों के खाते में 200 करोड़ की राशि ट्रांसफर कर दी है. भावांतर योजना की चौथी किस्त का पैसा उन किसानों को जारी किया गया है, जिन्होंने 20 दिसंबर 2025 से योजना के बंद होने तक सोयाबीन को मंडी में बेचा था.

इस योजना के तहत प्रदेश सरकार अब तक 7.10 लाख किसानों को 1492 करोड़ की भावांतर राशि का भुगतान कर चुकी है. इसके अलावा मल्हारगढ़ में 69.50 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी मुख्यमंत्री ने दी। इनमें 51.91 करोड़ रुपये की लागत से मंदसौर-नीमच स्टेट हाइैवे पर स्थित मल्हारगढ़ 4-लेन फ्लाई-ओवर का भूमि-पूजन, 5.53 करोड़ रुपये की लागत से पिपलिया मंडी समपार रेलवे अंडर ब्रिज का भूमि-पूजन एवं 2.06 करोड़ रुपए की लागत से मल्हारगढ़ रेलवे स्टेशन रोड पर पुल निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल था. 

कब आएगी CM किसान कल्याण की अगली किस्त

हालांकि प्रदेश के 81 लाख से ज्यादा किसानों का मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त का इंतजार अभी तक खत्म नहीं हो रहा है. पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त 19 नवंबर को जारी हुई थी। यहां तक अब 22वीं किस्त की तारीख भी नजदीक आ गई है। लेकिन मध्य प्रदेश के किसानों को 14वीं किस्त के रूप में 2000 रुपये अभी तक नहीं मिले हैं.

मुख्यमंत्री ने पशुपतिनाथ लोक का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक में पूजा अर्चना की.   यज्ञशाला में पूर्ण आहुति दी. साथ ही मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्र उपचार के बीच मंदसौर में पशुपतिनाथ लोक का लोकार्पण किया.