India T20I Squad Announcement: वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में एंट्री, श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

BCCI ने आयरलैंड, इंग्लैंड टी20 सीरीज और एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया. श्रेयस अय्यर कप्तान बने, जबकि 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार टीम इंडिया में मौका मिला.

India T20I Squad Announcement: वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में एंट्री, श्रेयस अय्यर बने नए कप्तान

India T20I Squad: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. सबसे बड़ी खबर यह रही कि श्रेयस अय्यर को तीनों टूर्नामेंट के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया है, जबकि तिलक वर्मा को उप-कप्तानी सौंपी गई है. वहीं 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर भारतीय टीम में जगह मिली है.

शनिवार (6 जून) को BCCI मुख्यालय में हुई मेन्स सेलेक्शन पैनल की बैठक में टीम को अंतिम रूप दिया गया. इसके बाद चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टीम की घोषणा की.

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी खत्म, टीम से भी बाहर

स्क्वॉड घोषणा की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि टी20 टीम की कमान संभाल रहे सूर्यकुमार यादव को न केवल कप्तानी से हटाया गया, बल्कि उन्हें टीम में भी शामिल नहीं किया गया. बीसीसीआई की एपेक्स काउंसिल की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई थी, जिसकी औपचारिक घोषणा अब की गई है.

वैभव सूर्यवंशी को मिला पहला मौका

घरेलू और जूनियर क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार भारतीय सीनियर टीम में शामिल किया गया है. क्रिकेट जगत की निगाहें अब इस युवा प्रतिभा पर टिकी रहेंगी.

बुमराह को टी20 सीरीज से आराम

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से आराम दिया गया है. हालांकि उन्हें एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. वहीं मोहम्मद सिराज आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे की टी20 टीम का हिस्सा होंगे.

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.

एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी.

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.

भारत का आयरलैंड दौरा

  1. पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
  2. दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट

भारत का इंग्लैंड दौरा

  1. 1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
  2. 4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
  3. 7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
  4. 9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
  5. 11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन
  6. 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
  7. 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
  8. 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा बाद में की जाएगी.