भारत vs इंग्लैंड पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ा, भारत ने बनाए 189 रन, मैच नो रिजल्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला बारिश के कारण बिना नतीजे के समाप्त हुआ। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए, अभिषेक शर्मा और श्रेयश अय्यर ने शानदार पारियां खेलीं।

भारत vs इंग्लैंड पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ा, भारत ने बनाए 189 रन, मैच नो रिजल्ट

भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 बारिश की भेंट चढ़ा | भारत ने बनाए 189 रन, लगातार बारिश के कारण इंग्लैंड की पारी शुरू ही नहीं हो सकी

रिवरसाइड ग्राउंड में खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला लगातार बारिश और खराब रोशनी की भेंट चढ़ गया। भारतीय कप्तान श्रेयश अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। शुरुआती झटकों से उबरते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। इसके बाद लगातार बारिश के कारण इंग्लैंड अपनी पारी की शुरुआत भी नहीं कर सका और मैच बिना किसी नतीजे (नो रिजल्ट) के समाप्त हो गया।

Abhishek Sharma repays faith of coach & captain with final blitz - The  Statesmanअभिषेक-श्रेयश ने संभाली पारी, दुबे ने दिया दमदार फिनिश

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआती दो ओवरों में ही संजू सैमसन और ईशान किशन के विकेट गंवा दिए, जिससे टीम मुश्किल में नजर आने लगी। इसके बाद अभिषेक शर्मा और कप्तान श्रेयश अय्यर ने तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 38 गेंदों में 82 रन की शानदार साझेदारी कर भारत की पारी को संभाला।

अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 24 गेंदों में 59 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं कप्तान श्रेयश अय्यर ने शुरुआत में संयम दिखाया और बाद में तेज़ी से रन बटोरते हुए 47 गेंदों में 68 रन की शानदार कप्तानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और एक शानदार छक्का लगाया। हालांकि उपकप्तान तिलक वर्मा अपनी पारी के दौरान अपेक्षाकृत धीमी स्ट्राइक रेट से जूझते नजर आए। आखिर के ओवरों में शिवम दुबे ने अपने चिर-परिचित आक्रामक अंदाज में नाबाद 42 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 3 छक्के और 2 चौके जड़कर भारत को 189 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
IND Vs ENG: अभिषेक शर्मा, श्रेयस अय्यर और शिवम दुबे चमके, फिर भी पहले टी20  में सामने आईं टीम इंडिया की 5 बड़ी कमजोरियां | Abhishek Sharma And Shreyas  Iyer Shone Yet

बल्लेबाजी क्रम में फिर दिखा प्रयोग

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर बल्लेबाजी क्रम में प्रयोग किया। ऑलराउंडर अक्षर पटेल से पहले हर्षित राणा को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया, लेकिन यह फैसला सफल नहीं रहा। हर्षित राणा दो गेंद खेलकर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

शुरुआती सफलता के बाद महंगे पड़े इंग्लैंड के गेंदबाज

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शुरुआती ओवरों में सीम मूवमेंट और पिच का अच्छा इस्तेमाल करते हुए भारत को शुरुआती झटके दिए। हालांकि इसके बाद भारतीय बल्लेबाजों ने मैच पर पकड़ बना ली और अधिकांश गेंदबाज महंगे साबित हुए। इंग्लैंड की ओर से शाकिब महमूद सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने तीन विकेट झटके, जबकि आदिल राशिद और सैम करन को एक-एक सफलता मिली।

India vs England highlights, 1st T20: Match called off due to rain |  Cricket News - The Indian Expressबारिश ने छीना रोमांचक मुकाबला

भारतीय पारी समाप्त होने के बाद इनिंग्स ब्रेक के दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। अंपायरों ने कई बार मैदान का निरीक्षण किया और मुकाबला दोबारा शुरू कराने की कोशिश की, लेकिन मौसम लगातार खराब बना रहा। आखिरकार लगातार बारिश और खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैच को बिना किसी नतीजे (नो रिजल्ट) के रद्द घोषित कर दिया गया। इस तरह पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज बिना किसी परिणाम के हुआ।