निजी अस्पताल में डॉक्टर युवक के बीच विवाद युवक की संदिग्ध मौत
बुरहानपुर के लालबाग थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के हकीमी हॉस्पिटल में एक युवक और डॉक्टर के बीच विवाद हो गया.
बुरहानपुर के लालबाग थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड के हकीमी हॉस्पिटल में एक युवक और डॉक्टर के बीच विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ा की युवक की संदिग्ध मौत हो गई जबकि बुजुर्ग डॉक्टर घायल हो गया.
गौरतलब है कि 11 नवंबर को इसी अस्पताल में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. परिजनों ने उग्र आंदोलन किया था जिला प्रशासन ने इस अस्पताल का लायसेंस भी निरस्त कर दिया था. बताया जा रहा है मृत महिला का पति नागेश आज अस्पताल में पहुंचा था. डॉक्टर और मृतक के बीच विवाद हुआ इस दौरान युवक की मौत हो गई
परिजनों ने अस्पताल के बाहर किया हंगामा
सूचना पर परिजनों ने अस्पताल के बाहर हंगामा किया मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंचा घायल डॉक्टर को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
shivendra 
